एक्सप्लोरर

SCO Summit: पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच करीब 50 मिनट चर्चा, अगले साल भारत आने का न्योता कुबूल किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक में दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति सुनिश्चित करने की बात कही. साथ ही दोनों नेताओं ने अगले साल भारत में अनौपचारिक वार्ता करने पर सहमति जताई.

चिंगदाओ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक में दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति सुनिश्चित करने की बात कही. साथ ही दोनों नेताओं ने अगले साल भारत में अनौपचारिक वार्ता करने पर सहमति जताई. करीब छह सप्ताह पहले मोदी और जिनपिंग ने वुहान में अनौपचारिक मुलाकात की थी. करीब 50 मिनट हुई बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और चीन के लोगों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए एक नया तंत्र विकसित करने का निर्णय लिया.

यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई और इसमें द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा हुई. बैठक में दोनों देशों द्वारा डोकलाम गतिरोध और कई अन्य मसलों से प्रभावित उनके संबंधों में विश्वास बहाल करने का संकल्प लिया गया. बैठक के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इस साल के एससीओ के मेजबान राष्ट्रपति शी चिनफिंग से आज शाम मुलाकात हुई. हमने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. हमारी बातचीत भारत-चीन मित्रता में नई शक्ति प्रदान करेगी.’’

वहीं शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और भारत ने वुहान बैठक में बनी आम सहमति को लागू करने के कुछ शुरूआती परिणामों का लाभ उठाया है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को क्रियान्वयन में तेजी लाने, रणनीतिक संवाद बनाए रखने, आर्थिक और व्यापार सहयोग बढ़ाने, लोगों के बीच आदान प्रदान बढाने और अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मामलों में समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए.

अप्रैल में दोनों नेताओं ने की थी अनौपचारिक मुलाकात

शी ने शिखर सम्मेलन में पूर्ण सदस्य के तौर पर भारत की उपस्थिति का स्वागत किया और कहा कि चीनी पक्ष शंघाई भावना को आगे बढ़ाने और एससीओ के स्थिर विकास के लिए भारत और अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है. विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अगले साल अनौपचारिक वार्ता के लिए भारत आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. यह वैसी ही बैठक होगी जैसी वुहान में पिछले 27-28 अपैल को दोनों नेताओं के बीच हुई थी.

शी जिनपिंग ने वुहान बैठक को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक नया शुरूआत बिंदु बताया जबकि प्रधानमंत्री ने इसे संबंधों में मील का पत्थर बताया जो कि परस्पर समझ और विश्वास विकसित करने में सहायक होगा. शी ने कहा कि वुहान बैठक को दोनों देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. एक सकारात्मक माहौल का निर्माण हो रहा है जो कि चीन-भारत संबंधों के विकास पर अधिक ध्यान देगा. दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में एक संयुक्त परियोजना शुरू करने पर चर्चा की जो कि क्षमता निर्माण के दायरे में होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget