एक्सप्लोरर

School Reopening: इन राज्यों में 1 फरवरी से खुल जाएंगे स्कूल, जानें क्या हैं सरकार के दिशानिर्देश

देश में अब कोरोना वायरस के मामलों में कमी आती दिख रही है. ऐसे में कई राज्यों ने स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला लिया है. इन राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं. स्कूलों को खोलने को लेकर सरकार ने दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं.

देश में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है. ऐसे में कई राज्यों ने स्कूलों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले करीब 10 महीनों से स्कूलों में पठन-पाठन का काम स्थगित है. ऐसे में छात्रों का बहुत नुकसान हुआ है. हालांकि, ऑनलाइन क्लासेज के जरिए इस नुकसान की भरपाई करने की पूरी कोशिश भी की गई है.

कई राज्यों में अब 10वीं और 12वीं के अलावा क्लास 1 और 2 के छात्रों के लिए भी फरवरी महीने से स्कूल खोल दिए जाएंगे. बता दें कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कई राज्यों ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखकर जनवरी के पहले हफ्ते से ही खोल दिए थे.

पंजाब में दोबारा खोले जाएंगे स्कूल

कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए पंजाब में सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों को फरवरी महीने से खोल दिया जाएगा. इसबर क्लास 1 और 2 के छात्रों के लिए भी स्कूल खोल दिए जाएंगे. इससे पहले जनवरी के पहले हफ्ते से 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे.

महाराष्ट्र में भी खुलेंगे स्कूल

महाराष्ट्र के पुणे में 1 फरवरी और ठाणे में 27 जनवरी से स्कूल दोबारा खोल दिए जाएंगे. पुणे नगर निगम ने 1 फरवरी से 5वीं से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया है. वहीं, ठाणे में 27 जनवरी से 5वीं से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं. गौरतलब है कि इन जिलों में कोविड-19 के सख्त नियम लागू हैं.

स्कूलों को खोलने की तैयारी में आंध्र प्रदेश सरकार

आंध्र प्रदेश सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर स्कूलों को दोबारा खोलने की जानकारी दी. राज्य शिक्षा विभाग ने बताया है कि 1 फरवरी क्लास 1 से लेकर 5 तक के सभी स्कूल 1 फरवरी से खोल दिए जाएंगे. हालांकि, इसके लिए पेरेंट्स की लिखित सहमति आवश्यक है. दिशानिर्देशों के मुताबिक, प्रत्येक अनुभाग में सिर्फ 20 छात्रों को ही परमिशन दी जाएगी.

हरियाणा में भी खुलेंगे स्कूल

हरियाणा सरकार स्कूलों को दोबारा खोलने की तैयारी में है. राज्य में 1 फरवरी से क्लास 6 से 8 तक के सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे. क्लास 6 से लेकर 8 तक के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से 1:30 तक का होगा. वहीं, पेरेंट्स की लिखित सहमति भी आवश्यक है. हालांकि, शिक्षा विभाग के मुताबिक, जो छात्र पहले की तरह ऑनलाइन क्लास लेना चाहते हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

गुजरात में स्कूलों को खोलने की तैयारियां तेज

गुजरात में भी 1 फरवरी से क्लास 9 से 11 तक के छात्रों के लिए सभी स्कूलों को खोलने की तैयारियां की जा रही हैं. इससे पहले 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे.

ये भी पढ़ें 

तमिलनाडु में AIADMK के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी, जेपी नड्डा ने किया एलान

ट्रैक्टर रैली हिंसा: दिल्ली पुलिस ने अब तक 38 मामले दर्ज किए, 80 से अधिक लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget