एक्सप्लोरर
ठंड की वजह से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे गौतम बुद्ध नगर के स्कूल

नोएडा: ठंड का कहर पूरे उत्तर भारत में जारी है. शिमला, औली और कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है. उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड की वजह से गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट एनपी सिंह ने नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने का आज आदेश दिया.
जिला स्कूल निरीक्षक मुनेश कुमार ने कहा कि सीबीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूल इस आदेश में शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे.’’
और पढ़ें
























