एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच दिल्ली-NCR में आवाजाही पर रोज बदलते नियमों से SC नाखुश, कहा- तीनों राज्य मिल कर एक नीति बनाएं

कोरोना संकट के दौरान पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सीमाओं के सील होने से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कभी सीमाएं सील करने का आदेश नोएडा की तरफ से आ जाता है तो कभी दिल्ली सरकार की तरफ से.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR में आवाजाही में लोगों को हो रही दिक्कत पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. कोर्ट ने आदेश दिया कि दिल्ली, यूपी और हरियाणा की सरकारें एक हफ्ते के भीतर NCR के शहरों में लोगों की आवाजाही पर एक समान नीति बनाएं. एक ही परमिट के जरिए NCR के किसी भी शहर में आने जाने की छूट मिले.

पिछले कुछ समय से कभी नोएडा के डीएम दिल्ली से लगती सीमाओं को सील करने का आदेश दे देते हैं, कभी दिल्ली सरकार सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी के लिए राज्य की सभी सीमाओं को सील कर देने का आदेश जारी कर देती है. कुछ समय पहले तक हरियाणा ने भी दिल्ली से लोगों के आने पर पाबंदी लगा रखी थी. राज्यों के प्रशासन में आपसी तालमेल की कमी से आम लोग काफी परेशान हो रहे हैं. बॉर्डर पर हर जगह लंबा जाम लग रहा है.

इन्हीं सब मुद्दों को उठाते हुए गुरुग्राम के रहने वाले रोहित भल्ला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में बताया गया था कि कई लोगों को बेहद जरूरी काम के लिए दिल्ली आना होता है. दिल्ली से भी कई लोगों को जरूरी काम के लिए NCR के शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद जाना होता है. लोग एक शहर में रहते हैं, लेकिन नौकरी दूसरे शहर में करते हैं. राज्यों के बीच आपसी तालमेल में कमी ने लोगों को परेशान कर के रख दिया है.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस संजय किशन कौल और एम आर शाह की बेंच ने पिछली सुनवाई में दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से जवाब मांगा था. आज कोर्ट ने आदेश दिया कि तीनों राज्य आपस में मिलकर लोगों की आवाजाही पर एक समान नीति बनाएं. इस तरह का पोर्टल बनाया जाए जहां लोग पास के लिए आवेदन दे सकें. इस तरह से जारी पास NCR के सभी शहरों में मान्य हो.

सुनवाई के दौरान मौजूद सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को यह आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार जल्द ही इस मसले पर तीनों राज्यों की बैठक बुलाएगी, जिसमें लोगों की आसान आवाजाही सुनिश्चित करने को लेकर सहमति बनाई जाएगी. कोर्ट ने कहा कि ऐसा 1 हफ्ते के भीतर किया जाए.

क्या मज़दूरों को मिलेगा लॉकडाउन के 54 दिनों का पूरा वेतन? 12 जून को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी फैसला

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget