एक्सप्लोरर

कांग्रेस को एक और झटका, SC ने VVPAT की 25% पर्चियां EVM से मिलाने की अर्जी खारिज की

गुजरात चुनाव में एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस के लिए ये दूसरा झटका है. चुनाव के दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम के ब्लूटूत के सनेक्शन होने की भी शिकायत की थी.

नई दिल्ली:  गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. गुजरात प्रदेश कांग्रेस के सचिव मोहम्मद आरिफ राजपूत ने कम से कम 25 फीसदी VVPAT पर्चियों का EVM में पड़े वोट से मिलान करने की मांग की थी. इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट भी इस मांग को ठुकरा चुका है.

आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अभी चुनाव प्रक्रिया जारी है. चुनाव आयोग अपने मौजूदा नियमों के आधार पर इसे पूरा कर रहा है. अभी अदालत इस प्रक्रिया में दखल नहीं देगी.

याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद ये कहा है कि वो हर निर्वाचन क्षेत्र के एक बूथ में ईवीएम और वीवीपैट का मिलान करेगा. लेकिन ये संख्या बहुत कम है. एक निर्वाचन क्षेत्र में सैंकड़ों बूथ होते हैं. मिलान की प्रक्रिया को कम से कम 20 या 25 फीसदी बूथ के लिए लागू करना चाहिए.

इस पर कोर्ट ने कहा कि आयोग को अपने नियमों के आधार पर चुनाव करवाने का अधिकार है. उसने मतगणना को विश्वसनीय बनाने के लिए एक बूथ में पर्ची और मशीन के मिलान की बात कही है. पहली नज़र में ऐसा नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत या मनमाना है.

कोर्ट ने कहा कि चुनाव से जुड़े नियम हर उम्मीदवार को अधिकार देते हैं कि वो मतगणना के बारे में कोई शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर के सामने रख सकते हैं. अगर रिटर्निंग ऑफिसर चाहे तो दोबारा मतगणना करवा सकता है. ऐसे में इस वक्त हम दो दिन बाद होने वाली मतगणना में कोई दखल नहीं देना चाहते.

कोर्ट ने कहा कि चुनाव सुधार एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है. हम भविष्य में चुनाव को और बेहतर बनाने पर सुनवाई कर सकते हैं. अगर याचिकाकर्ता चाहे तो तो बाद में इस मसले पर अलग से याचिका दाखिल करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल-ईरान युद्ध का असर जम्मू-कश्मीर पर, बासमती राइस का निर्यात हुआ ठप, कारोबारी परेशान
इजरायल-ईरान युद्ध का असर जम्मू-कश्मीर पर, बासमती राइस का निर्यात हुआ ठप, कारोबारी परेशान
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में 590 करोड़ का फ्रॉड, CBI ने 19 ठिकानों पर मारी रेड
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में 590 करोड़ का फ्रॉड, CBI ने 19 ठिकानों पर मारी रेड
तेलंगाना: दलबदल मामले में स्पीकर के फैसले पर मचा बवाल, KTR ने रेवंत रेड्डी सरकार पर कसा तंज
तेलंगाना: दलबदल मामले में स्पीकर के फैसले पर मचा बवाल, KTR ने रेवंत रेड्डी सरकार पर कसा तंज
'हमारे अधिकार ट्रंप को गिरवी रखने वाले तुम कौन हो, मोदी?' तेलंगाना कांग्रेस चीफ का केंद्र पर तीखा हमला
'हमारे अधिकार ट्रंप को गिरवी रखने वाले तुम कौन हो, मोदी?' तेलंगाना कांग्रेस चीफ का केंद्र पर तीखा हमला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget