एक्सप्लोरर

SC ने आम्रपाली ग्रुप के तीन डायरेक्टर्स के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया

पीठ ने नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को तीनों निदेशकों को शाम छह बजे के बाद होटल पार्क एसेंट ले जाने का निर्देश भी दिया जहां उनके मोबाइल फोन जब्त किये जाएंगे और पुलिस हवालात की जगह वह अगले 15 दिन तक होटल में रात गुजारेंगे.

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग अदालती आदेशों का उल्लंघन करने पर गुरुवार को आम्रपाली समूह के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सहित तीन निदेशकों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करके उनसे चार हफ्ते में जवाब मांगा. जस्टिस यू यू ललित और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की एक पीठ ने तीनों निदेशकों अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार से नोएडा सेक्टर 62 के थाना प्रभारी (एसएचओ) के सामने कल सुबह आठ बजे से पहले पेश होने को कहा. पीठ ने नोएडा पुलिस को इन तीनों को सील की गई संपत्तियों पर ले जाने का निर्देश दिया जहां आम्रपाली ग्रुप की 46 कंपनियों के दस्तावेजों को लिस्टेड किया जाएगा. पीठ ने नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को तीनों निदेशकों को शाम छह बजे के बाद होटल पार्क एसेंट ले जाने का निर्देश भी दिया जहां उनके मोबाइल फोन जब्त किये जाएंगे और पुलिस हवालात की जगह वह अगले 15 दिन तक होटल में रात गुजारेंगे. अदालत ने कहा कि वह होटल में पुलिस निगरानी में रहेंगे यानी हाउस अरेस्ट रहेंगे. शीर्ष अदालत ने कहा कि दस्तावेजों की लिस्टिंग करने के लिए आम्रपाली समूह की नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्थित सील की गईं संपत्तियों को अगले 15 दिन तक सुबह आठ से शाम छह बजे तक खोला जाएगा. पीठ ने दो फॉरेंसिक ऑडिटरों रवि भाटिया और पवन कुमार अग्रवाल से अगले दस सप्ताह में आम्रपाली समूह की 46 कंपनियों के लेखे जोखे और कामकाज की जांच का काम पूरा करने को कहा. इससे पहले, समूह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि अदालत के आदेश के अनुरूप नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बिहार के बक्सर और राजगीर में उनकी नौ संपत्तियों को सील किया गया है. शीर्ष अदालत ने कल इस संकटग्रस्त कंपनी की नौ संपत्तियों को सील करने का आदेश उस समय दिया था जब पुलिस हिरासत में मौजूद तीन निदेशकों ने कहा कि समूह की 46 फर्मों से संबंधित दस्तावेज वहां रखे हुए हैं. तीन डायरेक्टर्स ने अदालत के सामने आवेदन देकर कहा था कि वे सभी दस्तावेज सौंपना चाहते हैं लेकिन पुलिस को यह नहीं पता कि किन दस्तावेजों को जब्त करने की जरूरत है. डायरेक्टर्स को नौ अक्टूबर को पुलिस हिरासत में भेजा गया था और सभी दस्तावेजे फॉरेसिंक ऑडिटरों को सौंपने के उसके आदेशों के अनुपालन को लेकर अदालत के साथ ‘‘लुका-छिपी’’ खेलने पर फर्म को आड़े हाथ लिया गया था. इन निदेशकों ने पीठ से कहा था कि आम्रपाली की 46 कंपनियों से संबंधित दस्तावेज नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सात स्थानों और बिहार के राजगीर और बक्सर जिलों में दो परिसरों में रखे हुए हैं. इसके बाद पीठ ने निर्देश दिया था कि इन नौ परिसरों को सील करके इनकी चाबी शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार को सौंपी जाए. अदालत घर खरीददारों द्वारा दायर याचिकाओं पर विचार कर रही है. इन याचिकाओं में आम्रपाली समूह के प्रोजेक्ट में बुक किये गये करीब 42 हजार फ्लैटों का कब्जा देने की मांग की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
Xप्लेन: क्या बनी हुई इमारत के नीचे बेसमेंट बनाना कानूनी है? जानिए
Xप्लेन: क्या बनी हुई इमारत के नीचे बेसमेंट बनाना कानूनी है? जानिए
सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों और अरबों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
2023 की तरह इजरायल को 'लहूलुहान' करने का प्लान बना रहा ईरान- रिपोर्ट में खुलासा
2023 की तरह इजरायल को 'लहूलुहान' करने का प्लान बना रहा ईरान- रिपोर्ट में खुलासा
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
Embed widget