एक्सप्लोरर

लागत कम करने के लिए SBI से 30 हजार कर्मचारियों की होगी छुट्टी! VRS देने का है बैंक का प्लान

इस स्कीम का लाभ वह कर्मचारी ले सकते हैं जिनकी उम्र 55 साल पूरी हो गई हो या नौकरी में उनके 25 साल पूरे हो गए हो. हालांकि, जो कर्मचारी बैंक से VRS लेते हैं, वो 2 साल बाद बैंक से फिर से किसी रूप में जुड़ सकते हैं.

नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वॉलंटरी रिटायरमेंट की नई स्कीम लाने जा रहा है. इस स्कीम के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 30,190 कर्मचारी और अधिकारी वीआरएस का विकल्प ले सकेंगे. इस स्कीम को 'Second Innings Tap-Voluntary Retirement Scheme-2020 (SITVRS-2020) नाम दिया गया है.

स्कीम के तहत ऐसे कर्मचारियों पर फोकस किया जाएगा जिनको लगातार 3 या इससे ज्यादा प्रमोशन नहीं मिल पाए हैं. यह स्कीम 1 दिसंबर से लागू होगी और फरवरी अंत तक खुली रहेगी. इस बीच जो कर्मचारी VRS के लिए आवेदन करना चाहेंगे, वो कर सकेंगे. फिलहाल, इस VRS स्कीम का खाखा तैयार हो चुका है और इसे जल्द ही बोर्ड की मंजूरी के लिए बोर्ड में पेश किया जाएगा.

किसको होगा फायदा सूत्रों के मुताबिक, इस स्कीम का लाभ वह कर्मचारी ले सकते हैं जिनकी उम्र 55 साल पूरी हो गई हो या नौकरी में उनके 25 साल पूरे हो गए हो. इसके अलावा इस स्कीम का लाभ वह कर्मचारी भी ले सकते हैं जिन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं या फिर जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह जाने में दिक्कतें हो. हालांकि, जो कर्मचारी बैंक से VRS लेते हैं, वो 2 साल बाद बैंक से फिर से किसी रूप में जुड़ सकते हैं.

क्या होगा फायदा जो कर्मचारी इस स्कीम का फायदा लेते हैं, उन्हें बचे हुए कार्यकाल की 50% सैलरी मिलेगी. हालांकि, ये सैलरी 18 महीनों की मौजूदा सैलरी से ज्यादा नहीं हो सकती है. यानी, कर्मचारियों को अधिकतम 18 महीनों की सैलरी मिलेगी. नियमों के मुताबिक, ग्रेच्युटी और पीएफ का पैसा भी कर्मचारियों को मिलेगा. इसके अतिरिक्त, पेंशन और लीव एनकेशमेंट भी कर्मचारियों को मिलेगा. बैंक नियमों के मुताबिक, कर्मचारियों को कॉन्सेशनल रेट पर हाउसिंग लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन का फायदा भी मिलेगा.

बैंक को फायदा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अनुमान के मुताबिक इस नई वीआरएस स्कीम के तहत 11,565 अधिकारी और 18,625 कर्मचारी हिस्सा लेने के लिए योग्य हैं. अगर सभी कर्मचारी इस स्कीम के तहत आवेदन करते हैं तो बैंक को 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत होगी.

ये भी पढ़ें- स्वरोजगार करने वालों को भी मिल सकती है PF की सुविधा, सरकार कर रही तैयारी Vodafone-Idea की हुई रीब्रांडिंग, Vi ब्रांड नेम से जानी जाएगी ये टेलीकॉम दिग्गज-टैरिफ भी बढ़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget