एक्सप्लोरर

राजस्थान: बैंक ने खाताधारक को भेजा 50 पैसे का नोटिस, लोक अदालत पहुंचने पर पैसे लेने से किया इनकार

झुंझुनूं के खेतड़ी में एसबीआई बैंक ने खाताधारक को 50 पैसे बकाया होने का नोटिस भेजा. परिवादी के लोक अदालत पहुंचने पर बैंक अधिकारियों ने पैसे लेने से इनकार कर दिया. खाताधारक की तरफ से मानहानि का दावा करने की बात की गई है.

खेतड़ी: अदालत में कई मामले ऐसे आ जाते हैं जो अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं. उनको निपटाने के लिए समय-समय पर लोक अदालत लगाई जाती हैं. हमने अक्सर कोर्ट में पैसों के हेर-फेर या पैसों के फ्रॉड को लेकर मुकदमे चलते देखे हैं, लेकिन शनिवार को राजस्थान के झुंझुनू के खेतड़ी लोक अदालत में एक अजीबोगरीब मामला आया जो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा.

दरअसल, खेतड़ी के रहने वाले जितेंद्र कुमार का एसबीआई बैंक में जनधन खाता खुला हुआ है. खाते में वर्तमान में 124 रूपये जमा भी हैं लेकिन फिर भी बैंककर्मियों ने गुरुवार रात 11 बजे जितेंद्र के घर पहुंचकर 50 पैसे बकाया होने का नोटिस थमा दिया. जितेंद्र कुमार ने बताया कि नोटिस में लिखा हुआ था कि शनिवार को लोक अदालत में पहुंचकर 50 पैसे जमा करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जितेंद्र की रीढ़ की हड्डी में दिक्कत होने के कारण उनके पिता विनोद सिंह खेतड़ी लोक अदालत पहुंचे. 50 पैसे का नोटिस का मामला देखकर अदालत में आसपास के ग्रामीण और वकीलों की भीड़ में जमा हो गई और बैंक अधिकारी बिना पैसे जमा किए ही मौके से कुर्सी छोड़ कर चले गए. जितेंद्र के पिता विनोद सिंह ने बताया कि मैं सुबह से 50 पैसे जमा कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन बैंक के अधिकारी पैसे जमा करने से मना कर रहे हैं.

वहीं जितेंद्र के वकील विक्रम सिंह का कहना है कि मेरे क्लाइंट के पास 50 पैसे जमा करवाने का नोटिस एसबीआई बैंक अधिकारियों ने दिया था. जब लोक अदालत में मेरे क्लाइंट 50 पैसे जमा करवाकर एनओसी लेने पहुंचे तो अधिकारियों ने पैसे जमा करने से मना कर दिया और उन्हें एनओसी भी नहीं दी. अब बैंक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मानहानि का दावा पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू में ढील, जानें क्या है टाइमिंग

नेपाल में भीषण हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget