एक्सप्लोरर

अचानक BJP पर क्यों हमलावर हो गया RSS? सौरभ भारद्वाज ने कर दिया बड़ा दावा, अपनी नाक...

BJP-RSS Tension: बीजेपी और आरएसएस के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है. आरएसएस के नेता लगातार बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं.

Saurabh Bhardwaj on BJP-RSS: आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच चल रही तनातनी को ध्यान भटकाने का जरिया बताया है. भारद्वाज का कहना है कि दोनों ही दल एक हैं. आरएसएस लोकसभा चुनाव में हार के बाद अपनी नाक बचाने के लिए बीजेपी पर हमला कर रहा है. उन्होंने कहा कि पहले ये लोग बीजेपी को जीताकर संविधान बदलना चाह रहे थे. 

दरअसल, आरएसएस और बीजेपी के बीच तनाव बढ़ गया है. आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा है कि भगवान राम की पूजा करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई. 2024 में वह सबसे बड़ी पार्टी भले ही बन गई, लेकिन भगवान राम ने उसके अहंकार की वजह से उसे सत्ता से दूर कर दिया. बीजेपी 240 सीटें जीतकर लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इंद्रेश ने बीजेपी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उसकी तरफ ही था. 

क्यों बीजेपी पर हमलावर है संघ?

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मुझे लगता है कि आरएसएस को अपने बारे में गलतफहमी हो गई है. उनको लगने लगा है कि वह यहां पर ऐसी शक्ति हैं, जो सभी दलों को ज्ञान दे सकते हैं. चुनाव से पहले ये लोग कहां थे. चुनाव से पहले ये बात क्यों नहीं कही गई, क्योंकि उस वक्त इन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगाया कि किसी तरह से बीजेपी को जिताकर संविधान बदल दें. मगर जब किरकिरी हो गई तो आरएसएस का पूरा एजेंडा देश के सामने आ गया."

उन्होंने आगे कहा, "आरएसएस अब अपनी नाक बचाने के लिए बीजेपी पर हमला कर रही है. मैं देश को बताना चाहता हूं कि आरएसएस और बीजेपी एक ही हैं. यह ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है. यह लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए किया जा रहा है. अगर इनकी मंशा साफ होती तो इनके साथ भगवान राम होते. ये बयान चुनाव से पहले देते ताकि लोगों की आंखें खुल सकती थीं. अब सब ढकोसला है."

उन्होंने कहा कि  यह सब लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव में थे. विश्व हिंदू परिषद के बड़े-बड़े नेता बीजेपी के कैंडिडेट के लिए प्रचार कर रहे थे. अब क्योंकि बीजेपी हार गई है, इसलिए अपनी नाक कटने से बचाना चाह रहे हैं.

अयोध्या में कम हुए पर्यटकों पर क्या कहा?

आप नेता ने अयोध्या में कम हुए पर्यटकों को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि इसकी वजह गर्मी है, न कि बीजेपी की चुनावी हार. कहा जा रहा है कि बीजेपी की हार के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या कम हो गई है. उन्होंने कहा, "इतनी गर्मी में जब 47 डिग्री तापमान है तो ऐसे में पर्यटक ज्यादातर ठंडी जगह पर जाते हैं. अभी लोग मनाली, उत्तराखंड, हिमाचल की तरफ ज्यादा जा रहे हैं. जब ठंडा मौसम हो जाएगा तो लोग उत्तर भारत की तरफ जाएंगे."

उन्होंने कहा, "भगवान राम के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा हमेशा से रही है. 1 हजार साल पहले भी थी. बीजेपी तो 25 साल पहले बनी है. बीजेपी जब खत्म हो जाएगी तब भी भगवान राम के प्रति देश में श्रद्धा रहेगी. ये कहना गलत होगा कि बीजेपी की हार की वजह से लोग नाराज हैं."

यह भी पढ़ें: RSS का अंदरखाना है BJP से नाराज? बोले इंद्रेश कुमार- जिसने किया अत्याचार, प्रभु राम ने उससे कहा पांच साल करो आराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget