एक्सप्लोरर

नहीं खत्म हुआ कश्मीर का खुमार, हर दिन 'आज की रात बचेंगे, तो सहर देखेंगे' याद आती थी- मलिक

सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर राज्य के आखिरी राज्यपाल थे. केंद्र ने पांच अगस्त को राज्य के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था.

पणजी: गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने वहां जम्मू कश्मीर में अपने कार्यकाल को लेकर कहा कि हर रात उन्हें 'पाकीजा' फिल्म की एक गजल की आखिरी लाइन 'आज की रात बचेंगे, तो सहर देखेंगे' याद आती थी. मलिक राज्य में सुरक्षा हालातों का जिक्र रहे थे. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद वहां कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है. इसके साथ ही राज्यपाल मलिक ने कहा कि उनमें कश्मीर का 'खुमार' अबतक खत्म नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा, ''मुझे पाकीजा फिल्म की एक गजल की आखिरी लाइन हर रात याद आती थी. गजल कुछ इस तरह थी 'आज हम अपनी दुआओं का असर देखेंगे, तीरे नजर देखेंगे ,आप तो आंख मिलाने से भी शर्माते हैं, आप तो दिल के धड़कने से भी डर जाते हैं ,उस पर जिद ये है कि हम जख्में जिगर देखेंगे,' लेकिन मुझे इसकी आखिरी पंक्ति ही याद आती थी कि 'आज की रात बचेंगे तो सहर देखेंगे.'

उन्होंने कहा कि इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां हालात कितने खराब थे और जिंदगी हर समय दांव पर लगी होती थी. उन्होंने कहा, ''आज की रात बचेंगे तो सहर देखेंगे. वहां काफी खतरे थे... मेरे वहां पहुंचने के बाद, 17 साल के अंतराल के पश्चात वहां पंचायत चुनाव हुए. सभी पार्टियों ने उनका बहिष्कार किया, हुर्रियत ने बहिष्कार किया, आतंकवादियों ने धमकी दी थी कि वे सभी प्रत्याशियों को मार देंगे.''

मलिक ने कहा, ''आपको जानकर खुशी होगी कि 4000 लोगों को चुना गया था और कोई हताहत नहीं हुआ था. एक चिड़िया तक हताहत नहीं हुई. यह कश्मीर के इतिहास में अनोखी घटना थी.''

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने के बाद से घाटी में कोई हताहत नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, ''अगर वहां पर मामूली घटना भी होती थी तो हजारों मर जाते. 2010 में अशांति थी, 50 व्यक्ति मारे गए थे. जब बुरहान वानी का मामला हुआ तो 110 लोगों की मौत हुई. हर हफ्ते वहां लोग हताहत होते थे. लोग मरते थे. लोगों को उकसाया जाता था. वे थानों पर हमले करते थे.''

मलिक ने कहा, ''आज अनुच्छेद 370 के हटने के बाद, भारतीय बलों ने एक गोली भी नहीं चलाई है... इसके हटने के एक दिन बाद, एक लड़के ने मुझसे कहा था कि 'मैं आपको चाय के लिए लाल चौक ले चलता हूं.'' उन्होंने कहा कि लोगों के मिज़ाज में एक बदलाव आया है.

मलिक ने कहा, ''मैंने सार्वजनिक तौर पर युवाओं से हथियार छोड़ने की अपील की थी और कहा था कि आप मेरे घर आएं और खाना खाएं तथा मुझे समझाएं कि हथियारबंद 250 लोग कैसे भारत जैसी महाशक्ति को हरा सकते हैं और कुछ ले जा सकते हैं.''

मलिक ने कहा कि पहले नौकरशाही द्वारा आशंका जतायी जा रही थी कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद पुलिस बगावत कर देगी लेकिन ईद के मौके पर किसी भी पुलिसकर्मी ने छुट्टी नहीं ली और मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई.

उन्होंने इफ्फी समारोह में मौजूद केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी, रोहित शेट्टी और अन्य जानी मानी हस्तियों से सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों का निर्माण करने का भी अनुरोध किया. उन्होंने साथ ही कॉरपोरेट घरानों से देश में बेरोजगारी, शिक्षा, सैनिकों और किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए आगे आने का अनुरोध किया. मलिक ने कहा कि फिल्मों का असर किताबों से कहीं अधिक होता है और इसलिए फिल्मकारों को समाज की विसंगतियों पर फिल्मों का निर्माण कर उन्हें बेनकाब करना चाहिए.

उन्होंने इस मौके पर राजकपूर और वहीदा रहमान अभिनीत फिल्म ''तीसरी कसम'' को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया और कहा कि फिल्मों का संदेश गहराई तक प्रभावित करता है और इसीलिए फिल्म बनाते समय समाज पर उसके असर को ध्यान में रखा जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget