एक्सप्लोरर

इस्लामी आतंकवादियों और पाकिस्तानी आकाओं को खत्म करने की जरूरत: शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा कि इस सप्ताह हुई बर्बर घटना के लिए उन लोगों की अधिक जिम्मेदारी है, जिन्होंने हत्याओं की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिया, न कि उन लोगों की जो इसे रोकने में विफल रहे.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार (24 अप्रैल,2025) को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर यह समय घरेलू आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है. उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं को खत्म किया जाना चाहिए तथा इसके लिए जो भी सर्वोत्तम लगे, उसमें ‘‘हमें अपनी सरकार का समर्थन करना चाहिए.’’

कांग्रेस सांसद थरूर ने यह भी कहा कि कश्मीरी एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रति भारत की प्रतिबद्धता कम नहीं होनी चाहिए. दक्षिण कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल,2025 को आतंकवादियों के हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.

'साजिश रचने वाले जिम्मेदार, न कि रोकने में असफल रहने वाले'

थरूर ने कहा कि इस सप्ताह हुई बर्बर घटना के लिए उन लोगों की अधिक जिम्मेदारी है, जिन्होंने हत्याओं की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिया, न कि उन लोगों की जो इसे रोकने में विफल रहे. उन्होंने यह टिप्पणी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में की, क्योंकि वह कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए समय पर लक्षद्वीप से दिल्ली नहीं आ सके. थरूर ने कहा कि वह सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी ‘‘मजबूत और रचनात्मक’’ बयान का समर्थन कर रहे हैं. 

वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों और उनके आकाओं को उनकी कल्पना से परे दंडित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का स्वागत किया. ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्र हित में सरकार की ओर से उठाए गए किसी भी कदम का समर्थन करती है.

ओवैसी ने भी किया सरकार का समर्थन

उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की अपनी मांग भी दोहराई. हैदराबाद में संवाददाताओं से मुखातिब ओवैसी ने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए न्याय तभी सुनिश्चित होगा, जब जवाबदेही तय की जाएगी और आतंकवादियों को दंडित किया जाएगा.

उन्होंने कहा, “आतंकवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए. समय की मांग है कि राष्ट्र का ख्याल रखा जाए. सरकार राष्ट्र के हित, सुरक्षा और कश्मीरियों की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाएगी, एआईएमआईएम उसका समर्थन करेगी. इस महत्वपूर्ण समय में हमें राष्ट्र हित के लिए एकजुट होना होगा.” ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) द्वारा उठाए गए कदमों का भी स्वागत करती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
Xप्लेन: देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल
देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल
BJP जिलाध्यक्ष पर वसूली रैकेट चलाने का आरोप, जम्मू कश्मीर पुलिस ने दर्ज किया केस
BJP जिलाध्यक्ष पर वसूली रैकेट चलाने का आरोप, जम्मू कश्मीर पुलिस ने दर्ज किया केस
जमानत पर आया बाहर और अब फरार, दाऊद के करीबी अख्तर मर्चेंट के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस
जमानत पर आया बाहर और अब फरार, दाऊद के करीबी अख्तर मर्चेंट के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget