एक्सप्लोरर

शारदा चिटफंड घोटाला: ADG राजीव कुमार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, CBI जारी कराएगी गैर जमानती वारंट

सीबीआई ने राजीव कुमार के खिलाफ अब तक आए सबूतों को लेकर कोर्ट जाने का फैसला किया है. शारदा चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई राजीव कुमार से पूछताछ करना चाहती है, लेकिन सीबीआई का आरोप है कि राजीव कुमार इस पूछताछ से बच रहे हैं.

कोलकाता: शारदा चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त और वर्तमान एडीजी राजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राजीव कुमार पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. सीबीआई उनके खिलाफ अब एलओसी यानी लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी कर रही है. साथ ही सीबीआई उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की  तैयारी में भी है.

सीबीआई ने राजीव कुमार के खिलाफ अब तक आए सबूतों को लेकर कोर्ट जाने का फैसला किया है. शारदा चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई राजीव कुमार से पूछताछ करना चाहती है, लेकिन सीबीआई का आरोप है कि राजीव कुमार इस पूछताछ से बच रहे हैं.

दरअसल राजीव कुमार ने सीबीआई से एक महीने का समय मांगा है, लेकिन सीबीआई उन्हें एक महीने की छूट देने को तैयार नहीं है. इस महीने की 14 तारीफ को राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे. कलकत्ता हाईकोर्ट ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी से रोक हटा ली है. इसके बाद जांच एजेंसी ने शुक्रवार को उन्हें नोटिस दिया था.

राजीव कुमार से क्यों पूछताछ करना चाहती है सीबीआई?

सीबीआई के मुताबिक, शारदा चिट फंड केस की जांच के लिए 2013 में एसआईटी का गठन किया गया था, जिसके अध्यक्ष राजीव कुमार थे.जांच के दौरान एसआईटी ने एक लैपटॉप, पांच फोन और अनेक दस्तावेजों के साथ एक डायरी भी जब्त की थी, जो कथित रूप से शारदा ग्रुप के प्रोमोटर सुदीप्त सेन की थी.

साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई. सीबीआई ने जब इस मामले की जांच शुरू की और इस मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि जो भी महत्वपूर्ण दस्तावेज एसआईटी ने इस मामले में जब्त किए गए थे, वह सीबीआई को नहीं सौंपे गए.सीबीआई इसी को लेकर उनसे पूछताछ करना चाहती है.

कौन हैं राजीव कुमार?

कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार 1989 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं. उन्होंने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है. आईपीएस रहते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसपी, स्पेशल एसपी, डिप्टी कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर (स्पेशल टास्क फोर्स), डीआईजी (सीआईडी) जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभाला है.

यह भी पढ़ें-

अमेरिका: एक मंच पर होंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय-अमेरिकी लोगों को एक साथ करेंगे संबोधित

सामने आई इमरान खान की असलियत, हिंदू समुदाय के प्रिसिंपल को झूठे आरोपों में फंसाया, सिंध में भड़के दंगे

सऊदी में तेल कंपनी पर हमले का बुरा असर: कच्चे तेल के दाम 12 फीसद बढ़े, ट्रंप ने रिजर्व तेल के इस्तेमाल को दी मंजूरी

इस दिन शुरू होगा सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13', टेलेकास्ट के वक्त का भी हुआ एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget