एक्सप्लोरर

Sanjay Singh ED Raids: 'कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह कितने भी बड़े पद पर क्यों न बैठा हो', संजय सिंह के घर ईडी रेड पर बोली बीजेपी

ED Raid on Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह के यहां ईडी की छापेमारी के बाद बीजेपी पार्टी पर हमलावर है. उन्होंने कहा कि खुद को आम आदमी बताने वाले लोग रिश्वत ले रहे हैं.

BJP On Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह के यहां बुधवार (4 अक्टूबर) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की. ये छापेमारी दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में की गई. बीजेपी ने इस मुद्दे पर आप को घेरते हुए कहा कि इस शराब घोटाले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देखरेख में किया गया है. सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने भी इस बात को कबूल किया है. मुख्यमंत्री आवास पर वसूली की जाती थी. 

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शराब घोटाले को लेकर जनता जान चुकी है कि इसे अरविंद केजरीवाल की निगरानी में अंजाम दिया गया है. आरोपी दिनेश अरोड़ा ने कबूला है कि दिल्ली के सीएम आवास पर बैठकें होती थीं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही संजय सिंह ने पार्टी कोष में 32 लाख रुपये देने की बात कही गई. सीएम आवास पर बैठकर एक सांसद के 32 लाख रुपये के रिश्वत को चेक से लेने की बात है. 

खुद को बताते हैं आम आदमी: गौरव भाटिया

भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कहने पर एक सांसद वसूली कर रहा है. ये बेहद ही चिंताजनक बात है. चिंता वाली बात ये है कि खुद को ये लोग आम आदमी बताते हैं. उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को केजरीवाल का दायां और बायां हाथ बताया. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि दाहिना हाथ पिछले साढ़े सात महीने से जेल में बंद हैं, जबकि बायां हाथ आज छापेमारी के बाद से घबराने लगा है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस करें केजरीवाल, बीजेपी ने की मांग

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि जैसे-जैसे कड़ियां जुड़ती जा रही हैं, वैसे-वैसे अरविंद केजरीवाल के पास हथकड़ी आती जा रही है. केजरीवाल के इशारे पर ही दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है. कानून से ऊपर कोई नहीं है चाहे वह कितने भी बड़े पद पर क्यों न बैठा हो. उन्होंने कहा कि हमारा कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रेस वार्ता करनी चाहिए. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो हम मान लेंगे कि वह इस घोटाले में शामिल हैं. 

गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो भ्रष्टाचार किया है, उससे उन्हें कोई नहीं बचा सकता है. आप नेता खुद को आम आदमी बताते हैं. अगर आम आदमी लाल बत्ती तोड़ दे तो उस पर कार्रवाई होती है. अगर आप नेताओं पर कार्रवाई की जाती है, तो उसे राजनीतिक द्वेष से एक्शन का नाम दिया जाता है. उन्होंने कहा कि अगर आप हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट भी चली जाए, तो उन्हें राहत नहीं मिलने वाली है. 

यह भी पढ़ें: संजय सिंह के घर छापे पर सीएम अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन, कहा- एक भी पैसा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget