एक्सप्लोरर

संजय राउत का दावा- अब गोवा में बीजेपी को भूचाल का सामना करना पड़ सकता है

शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि गोवा फॉरवार्ड पार्टी प्रमुख विजय सरदेसाई सहित करीब चार विधायक शिवसेना के संपर्क में हैं. राज्य में हम कांग्रेस सहित कई पार्टियों के साथ मिलकर एक अलग मोर्चा बनाने की योजना बना रहे हैं.

मुंबई/पणजी: शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के बाद गोवा में भी कोई 'चमत्कार' हो सकता है और सत्तारूढ़ बीजेपी को जल्द ही भूचाल का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, गोवा में शासन कर रही बीजेपी ने राउत के दावे को 'कपोल कल्पना' कह कर खारिज कर दिया.

संजय राउत ने कहा, "गोवा फॉरवर्ड पार्टी प्रमुख विजय सरदेसाई सहित करीब चार विधायक शिवसेना के संपर्क में हैं. कांग्रेस सहित कई पार्टियों के साथ मिलकर राज्य में हम एक अलग मोर्चा बनाने की योजना बना रहे हैं. हमें आशा है कि गोवा में जल्द ही कोई 'चमत्कार' होगा." शिवसेना के नेता का यह बयान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद संभालने के ठीक एक दिन बाद आया है.

महा विकास आघाड़ी की असली परीक्षा, महाराष्ट्र में कल होगा बहुमत परीक्षण- सूत्र

दिलचस्प बात यह है कि सरदेसाई ने बार-बार जोर देकर कहा है कि उनकी पार्टी गोवा में बीजेपी नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का विरोध करती है, लेकिन उनकी पार्टी अखिल भारतीय स्तर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बनी हुई है. इस साल मार्च में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के तुरंत बाद सरदेसाई को उपमुख्यमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था.

गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री सरदेसाई ने कहा, "हम महाराष्ट्र को गोवा में भी दोहराने की कोशिश में हैं. हम क्षेत्रीय पार्टी हैं. हमारी राय है कि महाराष्ट्र में जो हुआ है, उसका भारत में कहीं और भी अनुकरण किया जाना चाहिए. हम एक शक्तिशाली मोर्चा बनाने के लिए शिवसेना, राकांपा और अन्य दलों के साथ गठजोड़ करेंगे." इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का बहुत सम्मान करते हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र गठबंधन में 'चुंबक' का काम किया. वहीं संजय राउत के अलग मोर्चे के गठन के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ट्रेजानो डीमेलो ने कहा, "आज के दौर में कोई भी मोर्चा नहीं है. वह किसी विधायी मोर्चा के बारे में बात कर रहे हैं, किसी राजनीतिक मोर्चा के बारे में?"

मध्य प्रदेशः इंदौर के एक और थाने में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत दर्ज

कांग्रेस के प्रवक्ता ने आगे कहा कि सरदेसाई की गोवा फॉरवर्ड पार्टी उन्हीं पार्टियों में से एक है, जिसकी वजह से गोवा में भाजपा की सरकार बनी थी. वहीं, उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर ने पणजी में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बीजेपी गठबंधन की सरकार गोवा में अपने पांच साल का कार्यकाल जरूर पूरा करेगी.

अजगांवकर ने कहा, "संजय राउत को विजय सरदेसाई के साथ बिल्कुल गठबंधन करना चाहिए और चुनाव के लिए भी तैयार रहना चाहिए. तब उन्हें अहसास होगा कि गोवा की जनता आखिर क्या चाहती है." उन्होंने आगे कहा, "गोवा में बीजेपी की सरकार काफी मजबूत है और वह शासन में अपने पांच साल पूरे करेगी. संजय राउत सिर्फ सपना देख रहे हैं."

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget