एक्सप्लोरर

शिरोमणि अकाली दल के NDA से अलग होने पर बोले संजय राउत, कहा 'शिवसेना और अकाली दल के बिना NDA का अस्तित्व नहीं'

शिरोमणि अकाली दल ने कृषि विधेयकों के विरोध में NDA से अलग होने का फैसला किया है. वहीं शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि वह शिवसेना और अकाली दल के बिना NDA गठबंधन को नहीं मानते हैं.

नई दिल्लीः कृषि विधेयकों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने NDA से अलग होने का फैसला किया है. इसके बाद से ही NDA को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं. वहीं हाल ही में राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने NDA पर तीखी टिप्पणी की है. उनका कहना है कि जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल नहीं हैं, उसे NDA नहीं मानता हूं.

दरअसल मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी किसानों के मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन की बात कही थी. हाल ही में शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कृषि विधेयकों के विरोध में NDA से अलग होने की बात कही है. जिसके बाद से ही NDA पर सवाल उठ रहे हैं.

राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि 'शिवसेना और अकाली दल NDA के मजबूत स्तंभ थे. शिवसेना को मजबूरन NDA से बाहर निकलना पड़ा था, अब अकाली दल निकल गया है. NDA को अब नए साथी मिल गए हैं, मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं. लोकिन जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल नहीं हैं, मैं उसको NDA नहीं मानता हूं.'

वहीं हाल ही में देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना नेता संजय राउत की हुई मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. जिसके बाद संजय राउत ने इस पर अपनी सफाई दी है. संजय राउत ने अपनी मुलाकात को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि वह सामना में इंटरव्यू के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिले थे. उनका कहना है कि देवेंद्र फडणवीस बीजेपी की ओर से बिहार में चुनाव प्रचार का काम देख रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने फडणवीस से मुलाकात की थी. संजय का कहना है कि सीएम उद्धव ठाकरे को इस मुलाकात के बारे में पहले से पता था.

बता दें कि कृषि विधेयकों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने NDA से अलग होने पर हाल ही में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अकाली दल के NDA से अलग होने पर कहा, ‘‘काले कानून के समर्थक अकाली दल को राजग छोड़ना पड़ा और मोदी सरकार से संबंध तोड़ने पड़े.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (अकाली दल) किसानों-श्रमिकों की चौखट पर झुकना पड़ा.’’

इसे भी पढ़ें

दुनियाभर में 3.30 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 10 लाख मरीजों की मौत, 24 घंटे में आए 2.93 लाख मामले

बंगाल: मुर्शिदाबाद से अलकायदा का एक और आतंकी गिरफ्तार, अब कुल 10 पकड़े गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget