एक्सप्लोरर

सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का शिवसेना ने किया समर्थन, संजय राउत बोले- हमेशा सपोर्ट किया है

शिवसेना संजय राउत ने कहा कि हमेशा सपोर्ट किया है. गौरतलब है कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान सावरकर को भारत रत्न दिलाने का वादा किया था. इसपर कांग्रेस ने निशाना साधा था.

नई दिल्ली: शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने वीर सावरकर को भारत देने की मांग का समर्थन किया है. एक सवाल के जवाब में संजय राउत ने कहा कि हमने हमेशा से इसका समर्थन किया है. बता दें कि बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव में अपने संकल्प पत्र में सावरकर को भारत रत्न दिलाने का वादा किया था.

उधर आज लोकसभा में सावरकर को भारत रत्न देने को लेकर सरकार के कदम के बारे में पूछा गया. इस पर सरकार ने कहा कि इसको लेकर किसी औपचारिक सिफारिश की जरूरत नहीं है. गृह मंत्रालय ने कहा, ‘’ ‘’भारत रत्न के लिए लगातार अलग-अलग क्षेत्रों से सिफारिशें आती रहती हैं लेकिन इस सम्मान के लिए कोई औपचारिक सिफारिश की जरूरत नहीं है. भारत रत्न के संबंध में समय-समय पर फैसले लिए जाते हैं.’’

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पथराव के लिए 765 लोगों की गिरफ्तारी हुई- सरकार

संजय राउत के बयान से पहले भी शिवसेना वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने का समर्थन करती आई है. खुद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ये कह चुके हैं कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए. उन्होंने तो एक बार यहां तक कह दिया था कि जो लोग वीर सावरकर की इज्जत नहीं करते हैं उन्हें चौक पर सरेआम पीटना चाहिए.

वहीं कुछ दिनों पहले ही वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर का भी बयान सामने आया था. उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे, वीर सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग से पीछे नहीं हटेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि ठाकरे हिंदुत्व की विचारधारा को भी नहीं छोड़ेंगे.

सरकार बनाने को लेकर क्या शिवसेना करेगी हिंदुत्व वाली विचारधारा से समझौता?

जाहिर है कि जब बीजेपी ने सावरकर को भारत रत्न दिलाने का वादा किया था जब कांग्रेस ने उसे निशाने पर ले लिया था. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस देश को भगवान बचाए. हालांकि बाद में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने सावरकर की तारीफ की थी और कहा था कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और देश के लिए जेल गए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget