एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई मुलाकात, शुरू हुआ अटकलों का दौर

होटल ग्रैंड हयात में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई. जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात करीब दो घंटे तक चली.

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में आज एक बड़ी घटना घटी है. होटल ग्रैंड हयात में शिवसेना नेता संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस की एक बैठक हुई. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच यह मुलाकात करीब दो घंटे (दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 3.30) तक चली. इस मुलाकात की खबर जैसे ही बाहर हुई राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया. लोग कयास लगाने लगे कि क्या शिवसेना बीजेपी अपनी लड़ाई छोड़कर फिर से दोस्त बन सकते हैं.

हालांकि बीजेपी की तरफ से इस मुलाकात को लेकर सफाई भी आई है. बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि सामना में इंटरव्यू को लेकर यह मुलाकात हुई थी. इसे राजनीति से न जोड़ें. इसके अलावा संजय राउत ने एबीपी न्यूज से कहा है कि फडणवीस से मिलना कोई अपराध नहीं, राज्य के दो नेता मिल सकते हैं. यह मुलाकात एक इंटरव्यू को लेकर थी.

दअरसल महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की गठबंधन की सरकार तो बन गई, लेकिन कई ऐसे मौके आए जब तीनों दलों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए. लगातार यह चर्चा चलती रही कि क्या यह गठबंधन सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाएगी.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था. हालांकि चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग हो गई. शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी.

इसके बाद से बीजेपी और खासतौर से देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर रहे हैं. कोरोना से लेकर सुशांत राजपूत मौत मामला, कंगना रनौत मामले पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है. यह भी पढ़ें:

UNGA में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्थाओं में बदलाव समय की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget