एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना के एक करोड़ रूपये दान करने पर संजय निरुपम ने कसा तंज, कही यह बात

संजय निरुपम ने मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के मंदिर और मस्जिद वाले बयान पर भी सवाल उठाए हैं.

मुंबई: ऐतिहासिक राम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों हो चुका है लेकिन इसे लेकर राजनीति अब भी जारी है. शिवसेना शुरू से ही राम मंदिर के निर्माण में अपनी अहम भूमिका होने की बात करती रही है. राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मंदिर के ट्रस्ट को एक करोड़ भी दान किए हैं.

अब इसी एक करोड़ रुपये को लेकर संजय निरुपम ने ट्वीट कर शिवसेना पर निशाना साधा है. वही मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के मंदिर और मस्जिद वाले बयान पर भी सवाल उठाए है.

दरअसल कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सोमवार को एक ट्वीट कर उद्धव और किशोरी पेडनेकर की मंशा पर सवाल उठाया. संजय निरुपम ने कहा, “शिवसेना ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए एक करोड़ रू डोनेट करने की घोषणा की थी(पता नहीं,अभी तक भेजा कि नहीं). मुंबई की मेयर (शिवसेना) ने बोला है कि मंदिर-मस्जिद के बजाय अस्पताल बनाने पर पैसे खर्च करने चाहिए. वापस कौन लेगा?  मेयर अपना बयान या शिवसेना अपना दान ?

बता दें कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने यह ट्वीट तब किया जब मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर के नाम पर एक खबर छपी. खबर के मुताबिक किशोरी पेडनेकर ने बयान दिया कि मंदिर और मस्जिद की जगह स्वास्थ्य सुविधाओं पर पैसे खर्च होने चाहिए.  मंदिर और मस्जिद बनाने की बजाए स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने पर ज़्यादा ज़ोर देना चाहिए.

इस खबर के बाद सियासी गलियारों में शिवसेना में बगावत की सुगबुगाहट तेज होने लगी जिसे देखते हुए संजय निरुपम ने शिवसेना पर निशाना साधने का यह मौका नहीं छोड़ा और बिना समय गवाएं ट्वीट कर पार्टी की मंशा पर सवाल उठा दिया.

संजय निरुपम के इस ट्वीट पर किशोरी पेडनेकर ने भी जवाब दिया. निरुपम द्वारा पार्टी और उन पर उठाए गए सवाल पर मेयर ने कड़े स्वर में अपना पक्ष रखा है और संजय निरुपम को ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति की रोटी ना सेंकने की सलाह दी. किशोरी पेडनेकर ने अपने बयान पर कहा है कि मीडिया को दिए गए बयान को गलत तरह से लोगों के बीच पेश किया गया है.

किशोरी पेडनेकर का कहना है कि मंदिर-मस्जिद मुझे भी प्रिय हैं. जितना प्रिय हमारे धार्मिक स्थल हैं उतना ही प्रिय हमारे अस्पताल भी हैं. जितना आदर और सम्मान हमारे मंदिर- मस्जिदों को दिया जाता है उतना ही आदर और सम्मान हमारे अस्पतालों को भी देना चाहिए.

राम मंदिर को लेकर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि शिवसेना पार्टी और शिवसैनिकों के मन में सदैव राम मंदिर के लिए एक विशेष स्थान है और रहेगा. संजय निरुपम को मेरी एक ही सलाह है के वह ऐसे समय में राजनीति ना करें. यह समय सभी को एक साथ मिलकर कोरोना बीमारी से लड़ने का है ना कि राजनीति करने का.

यह भी पढ़ें:

SYL नहर पर बोले CM अमरिंदर सिंह- पानी साझा करने के लिए कहा गया तो पंजाब जलने लगेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget