एक्सप्लोरर

SYL नहर पर बोले CM अमरिंदर सिंह- पानी साझा करने के लिए कहा गया तो पंजाब जलने लगेगा

सतलुज-यमुना संपर्क (एसवाईएल) नहर का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब जल उठेगा.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सतलुज-यमुना संपर्क (एसवाईएल) नहर का विरोध करते हुए कहा कि यदि राज्य से हरियाणा के साथ पानी साझा करने के लिए कहा जाता है तो ‘पंजाब जलने’ लगेगा.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ एक बैठक के दौरान सिंह ने एसवाईएल को भावनात्मक मुद्दा बताते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है.

यह बैठक सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुई है. न्यायालय ने 28 जुलाई को केंद्र सरकार से कहा था कि वह दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से लंबित एसवाईएल मुद्दे पर मध्यस्थता करें. इसी निर्देश के मद्देनजर यह बैठक हुई है. एसवाईएल का निर्माण कार्य कई दशक से चल रहा है.

हरियाणा और राजस्थान के साथ पंजाब पानी साझा नहीं करना चाहता है. राज्य का कहना है कि उसके खुद के इस्तेमाल के बाद साझा करने के लिए पानी नहीं बचेगा.

पंजाब सरकार के एक बयान के अनुसार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से हो रही बातचीत के दौरान शेखावत से कहा, ‘‘आप को इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजर से भी देखने की जरूरत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप एसवाईएल के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं तो पंजाब जलेगा और यह राष्ट्रीय समस्या होगी तथा हरियाणा और राजस्थान को भी इसका प्रभाव झेलना होगा.’’खट्टर और शेखावत दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े थे.

'राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा'

एसवाईएल मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए सिंह ने कहा कि पंजाब को हर तरफ से खतरा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दिक्कतें पैदा करने की कोशिश में लगातार लगा हुआ है और वह प्रतिबंधित सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन के जरिए अलगाववादी आंदोलन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है.

बयान के अनुसार सिंह ने आगाह किया है कि पानी का यह मुद्दा राज्य को आगे अस्थिर कर सकता है. सिंह ने इस बैठक को ‘सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण’ करार दिया. खट्टर ने उम्मीद जताई है कि दशकों लंबे इस मुद्दे का ‘सौहार्दपूर्ण समाधान’ निकलेगा.

उन्होंने बैठक के बाद कहा, ‘‘ हमने अपना पक्ष बरकरार रखा है कि एसवाईएल का निर्माण होना चाहिए. उच्चतम न्यायालय ने भी यही कहा है.’’ यह निर्णय लिया गया है कि दोनों मुख्यमंत्री अब चंडीगढ़ में मिलेंगे. मुलाकात की तारीख बाद में तय की जाएगी. इसके बाद वे दोबारा केंद्रीय मंत्री के पास जाएंगे.

पुराना है मामला

एसवाईएल दोनों राज्यों के बीच विवादपूर्ण मुद्दा रहा है और पंजाब की तरफ इस नहर के निर्माण का कार्य अब भी अधूरा है. इसका निर्माण कार्य 1982 में शुरु हुआ था. पंजाब रावी-ब्यास नदी के जल की मात्रा के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहा है जबकि हरियाणा एसवाईएल नहर का कार्य पूरा करने की मांग कर रहा है ताकि उसे 35 लाख एकड़ फुट का उसका हिस्सा मिल सके.

जम्मू-कश्मीर: सेना ने शुरू की शोपियां एनकाउंटर की जांच, जानें क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget