एक्सप्लोरर

ईडी के नये कार्यकारी निदेशक बनाए गये संजय मिश्रा

नई दिल्ली: 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय का कार्यकारी निदेशक बनाया गया. ईडी में अब नए कार्यकारी निदेशक के तौर पर आईआरएस अधिकारी संजय मिश्रा की तैनाती तीन माह के लिए की गई है. बता दें कि ईडी निदेशक कर्नल सिंह आज अपने पद से रिटायर हो गए. प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले तीन साल के दौरान 36 हजार करोड रुपये की चल अचल संपत्ति जब्त की जबकि इसके पहले दस सालों में मात्र 9 हजार करोड रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी. ईडी के इतिहास में यह पहला मौका था जब सुप्रीम कोर्ट ने ईडी निदेशक के पद के लिए सीबीआई की तर्ज पर दो साल कार्यकाल तय किया था और लगभग चार दशको बाद किसी आईपीएस अधिकारी को इस पद पर तैनात किया गया था. ईडी ने पिछले तीन सालों के दौरान 391 आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किए जबकि पिछले दस सालों के दौरान मात्र 173 मामलो में आरोपपत्र कोर्ट के सामने दाखिल किए गए थे. 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी कर्नल सिंह को ईडी में बतौर कार्यकारी निदेशक 1 अप्रैल 2015 को तैनात किया गया था. ईडी निदेशक ने अपने कार्यकाल के दौरान मोइन कुरेशी समेत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री छगन भुजबल को गिरफ्तार कर और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया और फिर आरोपपत्र दाखिल किया. उनके कार्यकाल के दौरान विजय माल्या केस, एयरसेल मैक्सिस केस, नीरव मोदी केस, मानेसर लैंड स्कैम केस, कोल ब्लाक स्कैम केस, एयरइंडिया घोटाला केस, छह हजार करोड रुपये का बैंक आफ बडौदा केस, आईएनएक्स मीडिया केस, शारदा चिटफंड केस, आदि बडे मामलों की जांच की गई. इसके अलावा नक्सलियों की प्रापर्टी जब्त करने के कडे कदम भी कर्नल सिंह के कार्यकाल में उठाए गए. इसके अलावा नोटबंदी के दौरान ईडी ने काला धन रखने वालों के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी की और इस दौरान शैल कंपनियों का काला इतिहास निकल कर सामने आया और इसके चलते लाखों शैल कंपनियों पर ताला लगा दिया गया. कर्नल सिंह के कार्यकाल में ही ईडी के केसों में पहली बार लगातार तीन मामलो में सजा सुनाई गई और ताबड़तोड़ विदेशों में भी घोटालेबाजों की संपत्तियां जब्त की गई. 1997 के सिलसिलेवार बम धमाकों ने जब दिल्ली को दहला दिया था तब कर्नल सिंह ने बतौर डीसीपी क्राइम मामले को सुलझाया था और इसके लिए उऩ्हें कुरान अग्रेजी में पढनी पढी थी क्योंकि मामले का आरोपी कामरान केवल कुरान की आय़तों पर ही सही गलत की बहस करना चाहता था. इसके अलावा यूपी का कुख्यात अपराधी श्रीप्रकाश शुक्ला और आंनद पाडे भी भी उनके कार्यकाल में मारे गए. कुख्यात आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का पर्दाफाश भी उनके स्पेशल सेल के कार्यकाल के दौरान हुआ और बहुचर्चित बाटला हाऊस कांड भी उनके कार्यकाल में हुआ जिसने देश में भूचाल ला दिया. उनके कार्यकाल के दौरान स्पेशल सेल ने कुला 140 आंतकियों को गिरफ्तार किया और दर्जनों मारे गए. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उन्हें गुजरात में हुए बहुचर्चित एनकांउटर इशरत जहां केस का पहला जांच अधिकारी नियुक्त किया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget