एक्सप्लोरर

शुरू हुई भविष्य की पढ़ाई की तैयारी, प्रयागराज के इस संस्थान ने बनाई पांच सेनेटाइजेशन टनल

कोरोना का संक्रमण लंबे समय तक रहेगा। इसके मद्देनजर सभी संस्थान चाहे सरकार हो या गैर सरकारी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रयागराज में एक तकनीकी संस्थान ने सेनेटाइजेशन टनल बनायी है। इसके भीतर से निकलते ही आप संक्रमण मुक्त हो जाएंगे

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। देश और दुनिया इन दिनों कोरोना की महामारी से जूझ रही है. जानकार यह साफ़ कर चुके हैं कि जब तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक हमें कोरोना के साथ ही जीना होगा. एहतियात बरतकर खुद को कोरोना से बचाना होगा. लॉकडाउन की वजह से स्कूल -कालेज फिलहाल तो बंद हैं, लेकिन आने वाले दिनों में यहां पढ़ाई भी शुरू होगी और स्टूडेंट्स व टीचर्स को भीड़ में कोरोना से बचाना भी होगा.

इसके लिए तमाम शैक्षिक संस्थाओं ने अभी से एहतियाती कदम उठाने की कवायद भी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज के शंभुनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी ने एक ऐसी टनल यानी सुरंग का निर्माण किया है, जिसमे दाखिल होते ही सभी तरह के संक्रमण तकरीबन ख़त्म हो जाएंगे और कोरोना का खतरा कुछ देर के लिए काफी कम हो जाएगा. यह टनल दाखिल होने वालों को पूरी तरह सेनेटाइज़ कर देती है.

संस्थान ने अपने पांचों गेटों पर अभी से इस तरह की सुरंग तैयार कराकर इसका परीक्षण भी कर लिया है. इस सेनेटाइजेशन टनल में दाखिल होते ही आठ नाजुल से लिक्विड निकलेगा. केमिकल युक्त यह लिक्विड ही इसमें दाखिल होने वालों को पूरी तरह सेनेटाइज कर देगा और कपड़ों -चश्मे -घड़ी, बैग या शरीर के बाहरी हिस्सों पर आए संक्रमण को नष्ट कर देगा. पंद्रह फिट लम्बी और नौ -नौ फिट ऊंची व चौड़ी यह टनल सेंसर पर काम करती है. यानी सुरंग में दाखिल होते ही यह काम करना शुरू कर देगी और जब इसमें कोई नहीं होगा तो टनल खुद ही काम करना बंद कर देगी.

संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी का कहना है कि आने वाले दिनों में ज़िंदगी को सामान्य करते हुए पढ़ाई कराने और साथ ही संस्थान में आने वाले स्टूडेंट्स -टीचर्स व दूसरे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह की टनल बनाई गई है. इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आरके सिंह का कहना है कि संस्थान खुलने पर यह टनल खासी उपयोगी साबित होगी. संस्थान में सभी पांच इंट्री प्वाइंट्स पर टनल बनाई गई है तो साथ ही सभी जगह थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget