एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Violence: बंगाल में फिर बवाल! संदेशखाली की महिलाओं को PM मोदी की रैली में ले जा रही बसें रोकी गईं

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी लगातार ममता सरकार को घेर रही है. ऊपर से बसें रोकने की वजह से मामला और भी ज्यादा गरमा सकता है.

Sandeshkhali Violence News: पश्चिम बंगाल के बारासात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए संदेशखाली की महिलाओं को ले जा रहीं कुछ बसों को पुलिस ने रोक लिया है. पुलिस ने ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ के नाम पर कथित तौर पर कई स्थानों पर बसों को रोका है. पीएम मोदी ने बारासात के कचहरी मैदान में रैली को संबोधित किया. बारासात उत्तर 24 परगना का जिला मुख्यालय शहर है और इसी जिले में संदेशखाली स्थित है.

दरअसल, बीजेपी की प्रदेश इकाई ने संदेशखाली की महिलाओं को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की थी. रैली स्थल संदेशखाली से लगभग 80 किमी दूर है. बीजेपी ने इन बसों को रोकने का आरोप लगाया. एक बस में सवार बीजेपी के एक नेता ने आरोप लगाया, ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए बसों को पहले न्यू टाउन के विश्व बांग्ला गेट पर और फिर बारासात के रास्ते में एयरपोर्ट गेट-1 पर रोका गया. पुलिस हमें प्रधानमंत्री की रैली में जाने से रोकने की कोशिश कर रही है.’

बसें रोकने पर पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि, पुलिस ने कहा कि ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ की वजह से इस मार्ग पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित है, क्योंकि प्रधानमंत्री इसी सड़क से बारासात की यात्रा करेंगे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सुरक्षा कारणों से पूरे रास्ते पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है.’ पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पहले कहा था कि अगर संदेशखाली की महिलाएं चाहेंगी तो पार्टी उन लोगों की प्रधानमंत्री से मुलाकात भी कराएगी.

TMC के निलंबित नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों पर संदेशखालि की महिलाओं ने यौन-उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. महिलाओं का आरोप है कि शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों ने यहां जमीनों पर भी कब्जा किया है. लंबे समय तक पुलिस की दबिश से दूर रहने वाले शेख शाहजहां को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि शेख शाहजहां को सीबाई को सौंप दिया जाए. 

यह भी पढ़ें: संदेशखाली केसः CBI ने दर्ज कीं 3 अलग-अलग FIR, 1 शेख शाहजहां के खिलाफ भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget