एक्सप्लोरर

MCD Election: सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार का प्रचार सविता को भारी पड़ा, BJP से बर्खास्त

नई दिल्ली: बीजेपी ने नरेला से अपनी उम्मीदवार सविता खत्री को बर्खास्त कर दिया है. दिल्ली में एमसीडी चुनाव के बीच अचानक ‘राशन कार्ड का जिन्न’ सामने आने के बाद सविता बीजेपी के लिए मुश्किल बन गई थी. दरअसल, मामला ये है कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने रविवार शाम नरेला में सविता खत्री के लिए प्रचार किया था, जिसके बाद बीजेपी बैकफुट पर आ गई थी. इस मुद्दे पर पार्टी को लगातार सफाई देनी पड़ रही थी. और आखिरकार आज सविता खत्री को बर्खास्त करके ही गले की फांस दूर की. पूरा मामला ये है कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार दिल्ली की राजनीति में सेक्स कांड के लिए बदनाम नेता है. अब जब उन्होंने बीजेपी के लिए वोट मांगी तो बीजेपी मुश्किल में आ गई. सोशल मीडिया पर बीजेपी से ये दोस्ती चर्चा का विषय बन गई. पिछली साल सामने आया था सेक्स स्कैंडल संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल पिछले साल सामने आया था. आपके चैनल एबीपी न्यूज़ ने सबसे पहले खबर से आपको रूबरू करवाया था. सेक्स सीडी सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के साजिश के आरोप लगाते हुए संदीप कुमार करा बचाव करते भी नजर आए थे. आसुतोष ने ब्लॉग लिख पूछा ता- क्या गलत किया? पिछले साल 2 सितंबर को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने संदीप कुमार का न सिर्फ बचाव किया था बल्कि एक बेवसाइट पर यहां तक लिखा था कि संदीप ने ऐसा क्या गलत किया जिसके लिए उन्हें पार्टी से निकाला गया. संदीप लड़की की मर्जी से एक बंद कमरे में सबकुछ कर रहे थे और उसमें कुछ गलत नहीं है. अब आप सपोर्टर साध रहे थे बीजेपी पर निशाना सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के समर्थक संदीप कुमार के सहारे बीजेपी पर निशाना साध रहे थे. कांग्रस भी विरोध में, मनोज तिवारी ने दी सफाई विरोधी पार्टी के नेता संदीप के सहारे बीजेपी को घेर रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में संदीप के प्रचार को कांग्रेस बीजेपी का दोहरा चरित्र बता रही है. वहीं दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और एमसीडी चुनाव में बीजेपी के कर्तादर्ता मनोज तिवारी ने इस सफाई दी है. मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए साजिश हो रही है. ये भी ऐसी ही कोई साजिश है. क्या है राशन कार्ड का मामला? जिस महिला के साथ संदीप कुमार की सीडी सामने आई थी उस महिला ने पुलिस को बताया था कि संदीप कुमार ने राशन कार्ड बनाने के बहाने उसका यौन शोषण किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget