एक्सप्लोरर

सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के बयानों से कांग्रेस ने बनाई दूरी, 'हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलते हैं'

Congress On Udhayanidhi Stalin: डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और ए राजा की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने गुरुवार (7 सितंबर) को कहा कि ये सही नहीं है.

Congress On Sanatan Dharma: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और डीएमके सांसद ए राजा की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने कहा कि वो इससे सहमत नहीं है. 

कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार (7 सितंबर) को कहा कि हमारी पार्टी ऐसी टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती. उन्होंने कहा, ''हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलते हैं. किसी धर्म को कमतर नहीं करना चाहिए. संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता. कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है.''

खेड़ा ने यह भी कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के सभी दल सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. दरअसल 28 दलों वाले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा कांग्रेस और डीएमके भी है. 

ए राजा ने क्या कहा है?
डीएमके सांसद ए राजा (A Raja) ने भी सनातन को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा, ''उदयनिधि स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू और मलेरिया से करने में विनम्रता दिखाई.'' उन्होंने  इसकी तुलना एचआईवी (HIV) से कर दी. 

उदयनिधि स्टालिन ने क्या कहा था?
तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा था कि इससे समाज में असमानता और विभाजन बढ़ा है. उन्होंने इसकी तुलना मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से की थी. 

उदयनिधि स्टालिन ने क्या सफाई दी?
उदयनिधि स्टालिन ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. इस दौरान मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सवाल के जवाब देने के बजाए वो दुनिया में घूम रहे हैं. 

बीजेपी क्या बोली?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ए राजा के बयान पर कहा कि ये शर्मनाक है. ऐसा लगता है कि एचआईवी की जानकारी रखने वाले ने डेंगू और मलेरिया की दवाई ले ली. इस कारण इनका ब्रेन डैमेज हमेशा के लिए हुआ है. सनातन धर्म के बारे में ऐसी बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए है. मुझे लगता है कि जनता के सामने इन्हें जवाब देना होगा. 

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भी बीजेपी हमलावर है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर पूरे मामले को लेकर हमला किया था. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस और गांधी परिवार को वास्तव में सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान में विश्वास है तो उन्हें  उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी की निंदा करनी चाहिए क्योंकि उनकी चुप्पी विवादास्पद टिप्पणियों का समर्थन करने के समान होगी.'' 

ये भी पढ़ें- Sanatana Dharma Remark: सनातन धर्म पर पीएम मोदी ने दी सख्ती से जवाब देने की हिदायत, बढ़ा सकती है विपक्ष की मुश्किलें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
बंगाल की रैली में गरजे CM योगी, टीएमसी पर जमकर किया हमला, बोले- 'ममता दीदी सिंहासन खाली करो'
बंगाल की रैली में गरजे CM योगी, टीएमसी पर जमकर किया हमला, बोले- 'ममता दीदी सिंहासन खाली करो'
बैंड-बाजा और बारूद के बीच बाजार को सहारा देगा शादी सीजन, 3 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
बैंड-बाजा और बारूद के बीच बाजार को सहारा देगा शादी सीजन, 3 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम! विपक्ष का सरकार पर वार, सीट बढ़ोतरी को लेकर साधा निशाना
महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम! विपक्ष का सरकार पर वार, सीट बढ़ोतरी को लेकर साधा निशाना

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
नीतीश कुमार के बेटे की Z सुरक्षा पर RJD ने तेजस्वी यादव से की तुलना, कांग्रेस बोली- 'मंदबुद्धि पुत्र…'
नीतीश कुमार के बेटे की Z सुरक्षा पर RJD ने तेजस्वी यादव से की तुलना, कांग्रेस बोली- 'मंदबुद्धि पुत्र…'
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
Darshan Kumar Death: टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन, सिंगर मीका सिंह ने जताया शोक
टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन, सिंगर मीका सिंह ने जताया शोक
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ रचा इतिहास
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर भी होर्मुज से सुरक्षित निकला 'देश गरिमा', खाड़ी में कितने और शिप फंसे?
ईरान ने भारतीय टैंकरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर भी होर्मुज से सुरक्षित निकला 'देश गरिमा'
Foods to avoid in iron cookware: लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए ये सब्जियां, बदल जाता है रंग और स्वाद
लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए ये सब्जियां, बदल जाता है रंग और स्वाद
"नहीं थम रही अचानक मौत" जिम करते हुए युवक को आया अटैक और तोड़ दिया दम! दिल दहला रहा वीडियो
Embed widget