एक्सप्लोरर

Drugs Case: 'महंगे कपड़ों की बात अफवाह, फंसाने की पूरी कोशिश हो रही', नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े का जवाब

Mumbai Drugs case: एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े ने कहा कि हमें फंसाने की कोशिश करने वाले बिचौलिए ने इस साल की शुरुआत में मुंबई पुलिस को झूठी शिकायत दी थी. उसमें से कुछ नहीं निकला.

Mumbai Drugs Case: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के आरोपों पर मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने जवाब दिया है. समीर वानखेड़े ने कहा कि उन्हें फंसाने की पूरी कोशिश की जा रही है. समीर वानखेड़े ने बताया कि सलमान नाम के एक पेडलर ने मेरी बहन से संपर्क किया था, लेकिन वह एनडीपीएस के मामले नहीं लेती, इसलिए उसने उसे वापस भेज दिया. सलमान ने बिचौलिए के जरिए हमें फंसाने की कोशिश की थी. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह जेल में है.  नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े ने कहा कि व्हाट्सएप चैट शेयर कर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.

समीर वानखेड़े का नवाब मलिक को जवाब

एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े ने कहा कि हमें फंसाने की कोशिश करने वाले बिचौलिए ने इस साल की शुरुआत में मुंबई पुलिस को झूठी शिकायत दी थी. उसमें से कुछ नहीं निकला. उसके बाद मेरे परिवार को फंसाने के लिए सलमान जैसे पेडलर्स का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को फंसाने की पूरी कोशिश चल रही है और इसके पीछे ड्रग्स माफिया हैं.

महंगे कपड़ों के आरोपों पर ये बोले समीर वानखेड़े

मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने महंगे कपड़े पहनने को लेकर नवाब मलिक के आरोपों का भी जवाब दिया है. समीर वानखेड़े ने कहा कि जहां तक ​​मेरे महंगे कपड़ों का सवाल है, यह सिर्फ एक अफवाह है. उन्हें कम जानकारी है और उन्हें इन बातों का पता लगाना चाहिए.

नवाब मलिक ने फिर छोड़े वानखेड़े पर आरोपों के तीर

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर से एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े की ईमानदारी को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने समीर वानखेड़े पर प्राइवेट आर्मी के जरिए उगाही करने का आरोप लगाया. नवाब मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. और कहा कि अनिल देशमुख को कुछ लोगों ने जानबूझकर फंसाया है. नवाब मलिक ने इसके साथ ही समीर वानखेड़े के पहनावे को लेकर भी उन्हें कठघरे में खड़ा किया. नवाब मलिक का आरोप है कि समीर वानखेड़े काफी महंगे कपड़े, घड़ी और जूते पहनते हैं. 

यह भी पढ़ें

Maharashtra IT Raid: अजित पवार के खिलाफ इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, 1 हजार करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति जब्त

Money Laundering Case: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ED ने किया गिरफ्तार, वकील बोले- कोर्ट में रिमांड का करेंगे विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget