एक्सप्लोरर

Sameer Wankhede Case: आर्यन खान ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब एनसीबी ने ही किए ये खुलासे

Aryan Khan Cruise Drugs Case: एनसीबी की विजिलेंस टीम की जांच में यह भी पाया गया कि आर्यन खान की कस्टडी में ढिलाई बरती गई थी, ताकि इसका फायदा केपी गोसावी को हो.

Sameer Wankhede Case: क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी की विजिलेंस टीम ने कोर्ट में जवाब दायर किया है. विजिलेंस टीम की ओर से दाखिल जवाब में अहम बातें सामने आई हैं. एनसीबी की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया है कि आर्यन खान और अरबाज खान का नाम बहुत बाद में जोड़ा गया, जबकि कई लोगों के नाम ड्रॉप किए गए जिनके नाम का इनपुट था. 

एनसीबी की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया है कि जो दस्तावेज मिले थे उन्हें देखने के बाद ऐसा समझ में आता है कि मोबाइल फोन जब्त नहीं किए गए और नाही उनका पंचनामा किया गया. वहीं, छापेमारी में पकड़े गए लोगों की कीमती चीजें जब्त करने के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं बनाया गया था. एनसीबी ने जवाब में कहा कि इस आरोप पर कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए. जिन्होंने इसकी पुष्टि की. 

आर्यन खान की कस्टडी में दी थी ढील

एनसीबी की विजिलेंस टीम की जांच में यह भी पाया गया कि आर्यन खान की कस्टडी में ढिलाई बरती गई थी, ताकि इसका फायदा केपी गोसावी को हो. इसके अलावा एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े पर सर्विस के दौरान गलत प्रक्रिया अपनाने की भी जांच की गई. इसमें पाया गया कि उन्होंने परिवार के साथ विदेश यात्रा की, लेकिन खर्चे की बात पूरी नहीं बताई.

इसके साथ ही समीर वानखेड़े ने 22 लाख 5 हजार रुपये कीमत की रोलेक्स की घड़ी 17 लाख 40 हजार में क्रेडिट पर खरीदी, जिसका ब्यौरा ठीक तरह से नहीं दिया गया. वहीं, विजिलेंस टीम के नोटिस में ये भी आया है कि घड़ी का खरीदार और बेचने वाला वही शख्स निकला जिसने वानखेड़े और उनके परिवार को मालदीव जाने के लिए पैसे दिए थे.

जांच के दौरान संपत्ति को लेकर हुए बड़े खुलासे

विजिलेंस टीम को जांच के दौरान समीर वानखेड़े ने बताया कि उन्होंने 82,87,399 रुपए गोरेगांव के फ्लैट के लिए खर्च किए. उस फ्लैट की कीमत 2.45 करोड़ रुपए है. इस संदर्भ में उनके बयान और दस्तावेज के आधार पर इस फ्लैट की कीमत अलग दिख रही है, जिसकी जांच करना जरूरी है.

कोर्ट में दायर जवाब के अनुसार, वानखेड़े की दो साल की ITR (1-04-2018 से 31-03-2020) के मुताबिक़ उनकी इनकम 31,55,883 थी और उनकी पत्नी की इनकम 14,05,577 थी. जो कुल मिलाकर 45,61,460 रुपए थी. वहीं, मालदीव के दो ट्रिप में हुए अनरिपोर्टेड ट्रांज़ेक्शन 7,25,000 रुपए थे और रोलेक्स घड़ी की क़ीमत 22,05,000 रुपए थी, जोकि कुल 29,30,000 रुपए होती है.

वानखेड़े ने बताया कि शादी से पहले उनकी पत्नी ने एक फ़्लैट के लिए 1.25 करोड़ रुपये का निवेश किया था. उनकी शादी 8 फरवरी 2017 को हुई थी उस समय का ITR (2016-17) अभी तक जमा नहीं किया गया है. जिसकी वजह से 1.25 करोड़ रुपये का सोर्स पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़ें:

CBI Raids: एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के परिसरों पर CBI का छापा, आर्यन खान से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget