एक्सप्लोरर

सांसद पद की शपथ लेने के बाद संबित पात्रा ने सेंगोल को किया प्रणाम

Sambit Patra Oath: संबित पात्रा ओडिशा के पुरी से सांसद बनकर आए हैं. पात्रा ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन संसद के सदस्य पद की ओडिया भाषा में शपथ ली.

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन भी नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली. इन सांसदों में पुरी से बीजेपी सांसद संबित पात्रा भी शामिल हैं.  संबित पात्रा ने ओडिशा भाषा में शपथ ली. शपथ लेने के बाद संबित पात्रा ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब का अभिवादन किया. इसके बाद उन्होंने संसद में रखे सेंगोल को प्रणाम किया.

लोकसभा में मंगलवार को भी सांसदों ने शपथ ली. इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य सांसदों को संसद के सदस्य पद की शपथ दिलाई गई. संसद में बुधवार को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा.

स्पीकर पद के लिए ओम बिरला का मुकाबला के सुरेश से

उधर, लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पाने पर कांग्रेस सांसद के सुरेश ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया. उधर, पिछली लोकसभा में अध्यक्ष रहे ओम बिरला ने NDA के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया. लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन सकी.

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात कर स्पीकर पोस्ट के लिए समर्थन मांगा था. इस दौरान खरगे की ओर से डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को देने की मांग की थी. इस पर सहमति नहीं बन पाई. 

कौन हैं के सुरेश?

के सुरेश 8 बार के सांसद हैं. वे 1989, 1991, 1996, 1999, 2009, 2014, 2019, 2024 में सांसद चुने गए. के सुरेश केरल की मावेलिक्कारा सीट से कांग्रेस सांसद हैं. केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. सबसे अनुभवी सांसद होने के बावजूद उन्हें प्रोटेम स्पीकर नहीं चुने जाने पर विपक्ष ने विरोध जताया था.के सुरेश 1989 में पहली बार सांसद चुने गए थे. 2009 में वे कांग्रेस संसदीय दल के सचिव बने. मनमोहन सरकार में के सुरेश अक्टूबर 2012 से 2014 तक केंद्र में मंत्री रहे.

'कल से लेकर आज तक मेरी...', राहुल गांधी के फोन कॉल के आरोपों का राजनाथ सिंह ने बताया सच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget