एक्सप्लोरर

मणिपुर में बढ़ाई गई संबित पात्रा की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी Z कैटेगरी की सुरक्षा

Sambit Patra security: बीजेपी नेता संबित पात्रा इस समय मणिपुर दौरे पर हैं. खुफिया एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. कांग्रेस ने संबित पात्रा को दौरे पर सवाल उठाया है.

Sambit Patra security: बीजेपी के पूर्वोत्तर प्रभारी और सांसद संबित पात्रा को गृह मंत्रालय ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है. उन्हें यह सुरक्षा सिर्फ मणिपुर में मिलेगी. आईबी रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उन्हें सुरक्षा बढ़ाई है. अब सीआरपीएफ के कमांडो उन्हें सुरक्षा देंगे. मणिपुर पिछले दो साल से जातीय हिंसा की चपेट में है. एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है.

मणिपुर दौरे पर हैं संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा इस समय मणिपुर दौरे पर हैं. उन्होंने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से बुधवार (12 फरवरी 2025) को 24 घंटे से भी कम समय में दो बार मुलाकात की थी. उन्होंने मणिपुर में बीजेपी विधायकों के साथ बैठक भी की थी. मई 2023 से इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती समुदाय और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि हजारों लोग घायल हुए.

कांग्रेस ने संबित पात्रा पर निशाना साधा

कांग्रेस ने संबित पात्रा के मणिपुर दौरे पर सवाल उठाया है. कांग्रेस ने कहा, "क्या संबित पात्रा का इरादा नेतृत्व संकट को हल करना है? बीजेपी नेताओं के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे अपना खुद का मुख्यमंत्री नहीं चुन पा रहे हैं और विधानसभा सत्र नहीं बुला पा रहे हैं. संबित पात्रा के राज्य के दौरे का उद्देश्य क्या है? क्या वे राज्य को तोड़ने आए हैं?’’ 

दलाई लामा की सुरक्षा बढ़ाई गई

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है. खुफिया विभाग ने दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. इसके तहत अब दलाई लामा को कुल 33 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे, जिनमें 12 कमांडो और 6 PSO शामिल हैं, ये 24 घंटे उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे.

ये भी पढ़ें : JPC Report on Waqf: वक्फ बिल पर आनन-फानन में स्पीकर से मिले ओवैसी, जानें JPC रिपोर्ट पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget