एक्सप्लोरर

Sambhal Violence: BJP ने गोधरा कांड से की संभल हिंसा की तुलना! जियाउर रहमान बर्क बोले- पुलिस के साथ आए थे हुड़दंगी, जानें बवाल पर किसने क्या कहा

Sambhal Violence: बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि संभल में सर्वे करने वाली टीम के ऊपर जिस तरह से हमला किया गया वह अचानक नहीं हुआ. उसके लिए पहले से तैयारी की गई थी.

Sambhal Violence: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर अब जमकर राजनीति भी हो रही है. पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे को कटघरे में खड़े करते हुए कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. विपक्ष की तरफ से पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया जा रहा है तो सत्ता पक्ष का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह सही थी और दंगा भड़काने की साजिश विपक्षी पार्टियों खास तौर पर समाजवादी पार्टी के इशारे पर हुई थी.

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर यह कहते हुए सवाल उठाया कि जिस तरह से संभल में पुलिस की ओर से गोलियां चलाई गई, वह गैरकानूनी तरीका था. अखिलेश यादव ने इसके साथ ही इस घटना को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव से जोड़कर भी पेश कर दिया. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी चुनाव के दौरान जो गड़बड़ी की गई थी उससे ध्यान भटकाने के लिए इस तरीके का माहौल बना रही है. 

‘पुलिस ने ही किए स्थानीय लोगों पर पथराव’

वहीं समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क का नाम पुलिस की एफआईआर में है. इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनको इस मामले में जबरन घसीटा जा रहा है, जबकि उस दौरान वह संभल में थे भी नहीं. बर्क ने यह भी सवाल उठाया कि जब एक बार पहले सर्वे हो चुका था और उस दौरान किसी तरह की हिंसा नहीं हुई तो इस बार यह माहौल कैसे बन गया. जिया उर रहमान बर्क ने तो यह भी आरोप लगा दिया कि पुलिस के साथ और हुड़दंगी आए थे, जिन्होंने वहां माहौल खराब किया और पुलिस ने ही स्थानीय लोगों पर पहले पथराव किया बाद में गोलियां चलाईं.

‘पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से जायज’

समाजवादी पार्टी नेताओं के इन आरोपों पर बीजेपी की तरफ से भी पलटवार करते हुए कहा गया कि संभल की घटना समाजवादी पार्टी के नेताओं के इशारे पर की गई है. भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और सर्वे टीम के ऊपर हजारों की संख्या में पत्थर कैसे बरसने लगे, वह पत्थर कहां से आए थे? बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो इस घटना की तुलना गोधरा की घटना से करते हुए कहा कि संभल में भी गोधरा जैसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी. गिरिराज सिंह ने पुलिस की कार्रवाई को पूरी तरह से जायज ठहराया.

केंद्रीय मंत्री बोले- हिंसा में सपाईयों का हाथ

बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी संभल हिंसा में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथ होने की आशंका जताई है. बघेल ने कहा कि संभल में सर्वे करने वाली टीम के ऊपर जिस तरह से हमला किया गया वह अचानक नहीं हुआ उसके लिए पहले से तैयारी की गई थी. वह तैयारी जिस पार्टी से सांसद वहां से चुनकर आते हैं उनके लोगों के की ओर से ही की गई थी उनका मकसद यह था कि सच सामने ना आए.

‘हालातों के बेकाबू होने के बाद पुलिस ने चलाई गोलियां’ 

वहीं भाजपा सांसद बृजलाल जो कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी भी रह चुके हैं उन्होंने भी पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा की पुलिस ने यहां पर कार्रवाई तब की जब वाकई में इसकी जरूरत पड़ गई थी. पुलिस ने नियमों के हिसाब से पहले प्रदर्शनकारियों को सचेत किया, लेकिन जब हालात बेकाबू हुए तो फिर हवाई गोली भी चलाई जो कि नियमों के हिसाब से पूरी तरह सही है.

यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी में किसने लगा दी मायावती की BSP के वोट बैंक में सेंध, नाम सुनकर हिल जाएंगे

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर: प्रदर्शन पर SC ने बनाई 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी, हिंसा के हर पहलु की होगी जांच
जंतर-मंतर: प्रदर्शन पर SC ने बनाई 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी, हिंसा के हर पहलु की होगी जांच
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget