एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: सपा की मिशन 24 की तैयारी तेज, बांदा और फतेहपुर में लगेंगे प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश यादव होंगे शामिल

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के जरिए मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे.

Samajwadi Party Training Camps: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब समाजवादी पार्टी (SP) बांदा, फतेहपुर और फिरोजाबाद में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी बुधवार (16 अगस्त) से इस प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे.

अखिलेश यादव बांदा में 16-17 अगस्त, फतेहपुर में 17-18 और फिरोजाबाद में 20-21 अगस्त को होने वाले प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. बुधवार शाम 5 बजे अखिलेश यादव बांदा पहुंचेंगे. बांदा में रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन से शिविर में शामिल होंगे.

मिशन 2024 की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें मिशन 2024 के लिए तैयार करने में जुटेंगे. बांदा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर पार्टी यहां से बुंदेलखंड को केंद्रित करेगी. यहां तैयारियों की जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन और उदयवीर को सौंपी गई है. 

फतेहपुर में लगेगा दूसरा प्रशिक्षण शिविर

दूसरा प्रशिक्षण शिविर फतेहपुर में लगाया जाएगा. सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम इसी जिले से आते हैं. यहां का प्रशिक्षण शिविर इन्हीं की देखरेख में संचालित होगा. इसके बाद तीसरा शिविर फिरोजाबाद में लगाया जाएगा. यहां के लिए भी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है. 

'इंडिया' गठबंधन की घटक दल है सपा

बता दें कि समाजवादी पार्टी विपक्षी गठबंधन 'INDIA' का हिस्सा है. बीजेपी को चुनौती देने के मकसद से 26 दलों ने महागठबंधन किया है. इस गठबंधन की अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे. यूपी के पूर्व सीएम ने सोमवार को भी बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था. 

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि बीजेपी सरकार ने झूठ फैलाने का ठेका ले रखा है. बीजेपी सरकार जबसे सत्ता में आई है विकास कार्य थम गए हैं. वहीं महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है. बीजेपी ने व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. जनता मन बना चुकी है कि वह बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त देकर संविधान और लोकतंत्र को बचाएगी.

ये भी पढ़ें- India-China Tension: भारत-चीन के बीच कमांडर लेवल की बैठक, LAC पर सैनिकों की वापसी पर भी हुई बात, इन मुद्दों को लेकर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget