एक्सप्लोरर

सपा की लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट में ये 5 नाम चौंकाने वाले, जानें क्यों दे रहे शॉक

Samajwadi Party Candidates List: समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करके लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल फूंक दिया है.

SP Candidate List: अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार (30 जनवरी) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रिलीज कर दी है. इस सूची में यादवों के नाम पर सिर्फ मुलायम सिंह के परिवार वालों को टिकट दी गई है. एटा और फर्रुखाबाद से सपा हमेशा यादवों को टिकट देती आई है लेकिन इस बार दोनों ही जगह पर शाक्य समाज के लोगों को जगह दी गई.

यादव उम्मीदवारों की अगर बात की जाए तो मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, फिरोजाबाद से उनके भाई अक्षय यादव और बदायूं से अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव सांसद थे.  

पांच चौंकाने वाले नाम कौन से हैं?

इस लिस्ट जो चौंकाने वाले नाम है उनमें एटा से देवेश शाक्य, फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य, गोरखपुर से काजल निषाद, उन्नाव से अनु टंडन और फैजाबाद से अवधेश प्रसाद के नाम शामिल हैं.

दरअसल, एटा और फर्रुखाबाद ऐसी लोकसभा सीट रही हैं यहां से सपा ज्यादातर यादव उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाती आई है. एटा से पिछले लोकसभा चुनाव में देवेंद्र यादव को सपा ने टिकट दिया था लेकिन इस बार सभी को चौंकाते हुए वहां से देवेश शाक्य का नाम इस लिस्ट में जोड़ दिया. देवेश शाक्य औरैया के रहने वाले हैं और विधूना से विधायक रहे विनय शाक्य के छोटे भाई हैं.

फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य को टिकट देकर सपा ने सभी को चौंका दिया. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद रहे नवल किशोर शाक्य पेशे से डॉक्टर हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे और तीसरे नंबर पर रहे थे. हालांकि ये लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का गढ़ माना जाता है. साथ ही कांग्रेस सलमान खुर्शीद के लिए यहां से टिकट भी मांग रही थी.  

योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से काजल निषाद

तीसरा चौंकाने वाला नाम काजल निषाद का है जिन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से प्रत्याशी बनाया गया है. काजल निषाद राजनीति के अलावा एंटरटेनमेंट जगत से भी ताल्लुक रखती हैं. इन्होंने सब टीवी पर आने वाले लापतागंज जैसे कॉमेडी शो में भी काम किया है साथ ही भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है. वो साल 2012 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं.

इनके अलावा उन्नाव से अनु टंडन और फैजाबाद से अवधेश प्रसाद को उम्मीदवार बनाना चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है क्योंकि फर्रुखाबाद के साथ-साथ इन दोनों सीटों पर भी कांग्रेस अपने उम्मीदवार लड़ा सकती थी. उन्नाव से अनु टंडन कांग्रेस से सांसद रह चुकी हैं. इसी तरह फैजाबाद से भी कांग्रेस 2014 और 2019 से पहले जीतती आई है.

इन उम्मीदवारों को मिली लिस्ट में जगह

समाजवादी पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को, फिरोजाबाद से अक्षय यादव को, मैनपुरी से डिम्पल यादव को, एटा से देवेश शाक्य को, बदायूं से धर्मेंद्र यादव को, खीरी से उत्कर्ष वर्मा को, धौरहरा से आनन्द भदौरिया को, उन्नाव से अनु टंडन को, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा को, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य को, अकबरपुर से  राजाराम पाल को, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल को, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद को, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी को, गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: INDIA गठबंधन में बढ़ी खटपट, अखिलेश यादव का ऑफर नहीं मान रहे सहयोगी, जानिए क्या है डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget