एक्सप्लोरर

सोते हुए सिक्योरिटी गार्ड, खुले एयर डक्ट... सैफ अली खान के घर कैसे घुसा हमलावर, सामने आई ये थ्योरी

Saif Ali Khan Attack: पुलिस ने आरोपी के साथ फिर से मुंबई के बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण बिल्डिंग के क्राइम सीन को क्रिएट किया, जहां आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस रात वह कैसे सैफ के घर में घुसा था,

Saif Ali Khan Attack case: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में कई बड़ी बाते सामने आ रही हैं. पुलिस की ओर से एक के बाद एक नई जानकारियां सामने आ रही हैं. इस पूरे मामले में एक सवाल था सबसे ज्यादा पूछा जा रहा था, वो ये कि आखिरकार अटैकर सैफ अली खान के घर में घुसा कैसे? मुंबई पुलिस ने बुधवार (22 जनवरी, 2025) को बताया है कि आरोपी शरीफुल दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ था. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के साथ फिर से मुंबई के बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण बिल्डिंग के क्राइम सीन को क्रिएट किया, जहां पर 54 वर्षीय सैफ अली खान रहते हैं. क्राइम सीन को फिर से क्रिएट करने के लिए पुलिस शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ ​​विजय दास सैफ अली खान की बिल्डिंग और बाकी जगहों पर ले गई. इस जगहों पर उसने खाना खाया था, कपड़े बदले थे और ट्रेन भी पकड़ी थी. पुलिस ने ये भी बताया कि जब शरीफुल बिल्डिंग में घुसा तो उस समय सिक्योरिटी गार्ड सो रहे थे. इसके बाद वह बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसा था. 

जूते उतारकर बैग में रख लिए थे

आरोपी शरीफुल ने बताया कि जब उसने देखा कि दोनों गार्ड सो रहे थे तो वह मेन गेट से बिल्डिंग में दाखिल हुआ. उस जगह पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. शोर न हो इसके लिए आरोपी ने जूतों को उतारकर बैग में रख लिए और अपना फोन भी बंद कर लिया. पुलिस ने बताया कि जांच में ये पाया गया है कि बिल्डिंग के गलियारे में कोई कैमरा नहीं लगा है. 

सो रहे थे दोनों गार्ड्स 

पुलिस ने बताया, “जांच में ये पता चला है कि दोनों गार्ड्स में से एक कैबिन में और दूसरा गेट के पास सो रहा था. 16 जनवरी को घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सतगुरु शरण बिल्डिंग में छिपा रहा था. इसी बिल्डिंग में सैफ अली खान रहते हैं. सैफ अली खान के घर के बाथरूम में आरोपी के उंगलियों के निशान भी पाए गए हैं. डक्ट शाफ्ट और डक्ट से अंदर जाने के लिए जिन सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया उनपर भी आरोपी के उंगलियों के निशान थे. 

लीलावती अस्पताल से लौटे सैफ अली खान

पांच दिनों के इलाज के बाद एक्टर सैफ अली खान आखिरकार लीलावती अस्पताल से अपने घर स्वस्थ होकर लौट आए हैं. वहीं पुलिस बुधवार को उनके घर बयान दर्ज करने भी पहुंची थी. पुलिस ने आरोपी को ठाणे क्षेत्र से अरेस्ट किया है. 

यह भी पढ़ें- 6 रुपये की चाय और 60 रुपये की भुर्जी पाव से पकड़ा गया सैफ अली खान का हमलावर, जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget