एक्सप्लोरर

6 रुपये की चाय और 60 रुपये की भुर्जी पाव से पकड़ा गया सैफ अली खान का हमलावर, जानें पूरी कहानी

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल को पकड़ लिया गया है. उसका कहना है कि उसने ऐसा गरीबी के चलते किया था क्योंकि उसकी मां बीमार है.

Saif Ali Khan Attack: एक्टर सैफ अली खान पर हुए अटैक के मामले में मुंबई पुलिस का कहना है अरेस्ट हुए बांग्लादेशी नागरिक ने गरीबी के चलते ऐसा किया. उसके पास नौकरी नहीं थी. अब सवाल ये है कि पुलिस ने उसे कैसे पकड़ा? पुलिस ने बताया कि शरीफुल ने एक बार चाय पीने के लिए 6 रुपये की पेमेंट की थी और एक बार भुर्जी खाने के लिए 60 रुपये की, जिसके जरिए उसे ट्रैक किया गया था. 

पुलिस ने बताया कि शरीफुल का कहना है कि वह ठाणे के एक रेस्तरां में काम करता था, लेकिन 15 दिसंबर, 2024 को उसकी नौकरी खत्म हो गई थी. शरीफुल का बॉन्ड जितेंद्र पांडे की मैनपावर वाली एजेंसी के साथ खत्म हो गया था, जिसके कारण उसको नौकरी से हाथ धोना पड़ा. 

क्या है 6 रुपये की चाय और 60 की भुर्जी पाव का कनेक्शन

पुलिस ने उसे उस समय ट्रैक किया, जब जितेंद्र पांडे ने उसकी वर्ली की लोकेशन और फोन नंबर पुलिस को दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया, “उसने वर्ली में एक कप चाय के लिए 6 रुपये का भुगतान ई-वॉलेट से किया था. उसका आखिरी लोकेशन ठाणे के एक लेबर कैंप में पाया गया था. वहीं उसने 18 जनवरी को एक प्लेट भुर्जी पाव के लिए 60 रुपये की पेमेंट की थी. 

‘दोस्त और रिश्तेदार कहते थे शाहरुख जैसा दिखता है’

इतना ही नहीं पुलिस ने जब शरीफुल से पूछताछ की तो पता चला कि वह सैफ अली खान का फैन था और सैफ पर अटैक से पहले उसने शाहरुख खान के बांद्रा वाले बंगले मन्नत की दीवारों पर चढ़कर सुपरस्टार को देखने की कोशिश भी की थी. पुलिस ने ये भी बताया कि शरीफुल के दोस्ट और रिश्तेदार तो ये भी कहते थे कि वह शाहरुख खान के जैसा दिखता है. पुलिस ने शरीफुल का फोन, टोपी, गमछा और उस शर्ट को भी बरामद कर लिया है, जो उसने अपराध के बाद बदली थी. सभी जब्त सामान को फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है. हालांकि, पुलिस को अब तक चाकू का गायब हुआ हिस्सा अब तक नहीं मिला है. 

रेस्तरां में चोरी करता पकड़ा गया था शरीफुल

शरीफुल ने बताया कि बीते साल सितंबर में ठाणे के रेस्तरां में काम शुरू करने से पहले वह वर्ली के एक रेस्तरां में काम करता था. उस रेस्तरां में उसे 13 हजार रुपये मिलते थे. वह हर महीने 12 हजार रुपये अपनी मां के इलाज के लिए बांग्लादेश भेजता था और अपने पास केवल एक हजार रुपये रखता था. बीते साल अगस्त में रेस्तरां के मैनेजर ने उसे चोरी करते पकड़ लिया था, जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इस बार (दिसंबर) में नौकरी खोने के बाद उसने चोरी करने का प्लान बनाया. 

दावकी नहीं पार कर के बांग्लादेश से भारत में घुसा था शरीफुल

नौकरी के लिए मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर दावकी नदी पार करके भारत में घुसा था. उसने एक एजेंट को 10,000 रुपये दिए थे, जो उसे असम ले गया था. इसके बाद वह कोलकाता पहुंचा और वहां से मुंबई की ट्रेन में सवार होकर यहां आ गया. कई दिन सड़कों पर भटकने के बाद किसी व्यक्ति के जरिए वह मैनपावर वाले जितेंद्र पांडे के संपर्क में आया, जिसने उसकी नौकरी रेस्तरां में लगवाई थी. 

यह भी पढ़ें- ताहिर हुसैन का वकील बोला- 'वो लोगों की मदद कर रहे थे तो खलनायक क्यों...', जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के जज ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget