एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा ने शहीद करकरे को लेकर दिया विवादित बयान वापस लिया, कहा- मैं अपने बयान पर क्षमा मांगती हूं

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे. उसी दौरान करकरे और मुंबई पुलिस के कुछ अन्य अधिकारी शहीद हुए थे. प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं, इस मामले की जांच करकरे के नेतृत्व में हुई थी.

भोपाल: मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरो लेकर दए विवादित बयान को साध्वी प्रज्ञा ने अब वापस ले लिया है. साध्वी ने एमपी के बैरसिया में कहा कि वह मेरी पीड़ा थी इसलिए कहा, मेरे शब्दों से दुश्मनों को बल मिलता है तो मैं अपना बयान वापस लेती हूं. उन्होंने ये भी कहा कि दुश्मन की गोली से मरने वाला सम्मानीय है. बता दें कि हेमंत करकरे को लेकर साध्वी ने कहा कि मैंने श्राप दिया जिसके बाद वो आतंकियों कि गोली से मरा.

साध्वी ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा, ''वह मेरी व्यक्तिगत मेरी पीड़ा थी जो मैंने सुनाई थी. मेरे शब्दों से दुश्मनों को बल मिलता है तो मैं अपना बयान वापस लेती हूं." हेमंत करकरे को शहीद मामने के सावल पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि दुश्मन की गोली से कई शहीद होता है तो उसका सम्मान निश्चित है. साध्वी ने कहा कि मैं तभी माला पहनूंगी जब भारत माता को विजय माल पहनाऊंगी.

राहुल गांधी ने साध्वी के बयान पर बोला हमला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साध्वी प्रज्ञा के हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने बिना नाम लिए ट्वीट किया, ''हेमंत करकरे ने भारत की रक्षा करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया. उनका सम्मान किया जाना चाहिए.’’वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विवादित टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की है. कांग्रेस ने कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि प्रज्ञा के 'अक्षम्य बयान' से 'अजमल कसाब के मित्र बीजेपी' का 'देशद्रोही चेहरा' सामने आ गया है.

बीजेपी ने दी सफाई- साध्वी का निजी बयान शहीद के अपमान पर हंगामा हुआ तो बीजेपी को भी सफाई देनी पड़ी. बीजेपी ने बयान जारी कर कहा, "बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि स्वर्गीय हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए. बीजेपी ने हमेशा उन्हें शहीद माना है. साध्वी का बयान निजी है जो उन्होंने सालों तक शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण दिया होगा.''

आईपीएस एसोसिएशन ने की निंदा साध्वी के बयान के बाद IPS एसोसिएशन ने निंदा की. आईपीएस एसोसिएशन ने ट्वीट किया, ''अशोक चक्र से सम्मानित शहीद हेमंत करकरे ने आतंकवाद से लड़ाई में अपना बलिदान दिया. IPS एसोसिएशन शहादत का अपमान करने वालों की निंदा करता है और मांग करता है कि सभी शहीदों का सम्मान होना चाहिए.''

क्या है पूरा मामला? प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं. इस मामले की जांच करकरे के नेतृत्व में हुई थी. गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे. उसी दौरान करकरे और मुंबई पुलिस के कुछ अन्य अधिकारी शहीद हुए थे. शहीद हेमंत करकरे मालेगांव ब्लास्ट मामले की जांच कर रहे थे, जिसकी आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं. मालेगाव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा 9 साल जेल में रही, इसी दौरान हेमंत करकरे ने उनसे पूछताछ की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget