एक्सप्लोरर

राजनीति में रुचि नहीं रखते थे राजस्थान के होने वाले डिप्टी सीएम सचिन पायलट, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

सचिन ने कहा था कि वह राजनीति में रुचि नहीं रखते हैं और वो कहीं और करियर बनाने की सोच रहे हैं.

नई दिल्ली: राजस्थान में सरकार बनाने के लिए आज कांग्रेस ने औपचारिक रुप से एलान करते हुए बताया कि अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम होंगे. तो, वहीं सचिन पायलट उप-मुख्यमंत्री बनेंगे. सचिन को राजस्थान कांग्रेस का साल 2014 में अध्यक्ष बनाया गया था. जिसके बाद उन्होंने जमीनी काम करते हुए कांग्रेस को आज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. तो ऐसे में आज हम उनसे जुड़ी हुई उनकी लाइफस्टाइल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

पहली तनख्वाह... सचिन पायलट ने पहली बार साल 1996 में एक पत्रकार के तौर पर अपनी पहली तनख्वाह पाई थी. उस वक्त उन्हें एक स्टोरी के लिए करीब 2000 से 3000 रुपये मिले थे. उनकी इस जर्नी के बारे में 'द प्रिंट' की पत्रकार रेणु अगाल बताती हैं कि जब वो बीबीसी में काम करती थीं. उस दौरान सचिन दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से आर्ट्स में अपना बैचलर पूरा करके बीबीसी में इंटर्नशिप करने पहुंचे थे. वो उन दिनों को याद करते हुए कहती हैं कि रफी मार्ग स्थित बीबीसी इंडिया में सचिन हिंदी के इंटर्न के तौर पर आया करते थे.

जब सचिन को उनकी पहली तनख्वाह एक चेक के रुप में मिली थी वो काफी उत्साहित हुए थे. इसके बाद उन्होंने कहा था कि वो इस चेक को कभी खर्च नहीं करेंगे. इसके साथ ही सैलरी के अलावा उन्होंने अपना सफर एक रेडियो पत्रकार के रुप में शुरू किया. इस दौरान उन्होंने एक बार बीबीसी ऑफिस में नए साल के मौके पर मिठाई भेजी थी. कुछ दिनों बाद ही वो अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से एमबीए की डिग्री पूरी करने के लिए चले गए थे.

जब उनसे राजनीति में कदम रखने के लिए पूछा गया.. साथ ही महिला पत्रकार बताती हैं कि जब उन्होंने सचिन से पूछा था कि वो अपने पिता की तरह राजनीति के मैदान में उतरेंगे या नहीं? जवाब में सचिन ने कहा था कि वह राजनीति में रुचि नहीं रखते हैं और वो कहीं और करियर बनाने की सोच रहे हैं.

उस दौरान उनके पिता और पूर्व कांग्रेस नेता राजेश पायलट नरसिम्हा राव की सरकार में परिवहन मंत्री थे. उस दौर में पिता ने बेटे के लिए बीबीसी के उप ब्यूरो चीफ सतीश जैकब से अनुरोध कर कहा था कि बीबीसी में सचिन को इंटर्न और रेडियो पत्रिकारिता में ट्रिक्स सीखने का मौका दें.

सचिन की कौन-सी स्टोरी हुई थी पहली बार ऑन एयर.. उस वक्त बीबीसी टीम हरियाणा में 'एक नीति के रूप में निषेध' विषय को लेकर स्टोरी कर रही थी. तब राज्य के सीएम बनसी लाल हुआ करते थे. सचिन को बीबीसी टीम के साथ वहां भेजा गया और उनसे लोगों के विचार और राय को रिकॉर्ड कर लाने के लिए कहा गया था. फिर जब वो उस प्रोजेक्ट को पूरा करके वापस दफ्तर लौटे तो टीम की मदद से उन्होंने पूरी कहानी को गढ़ा और रेडियो पैकेज को तैयार किया. जो उस वक्त बीबीसी पर ऑन एयर भी हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget