एक्सप्लोरर

सिंधिया के अलग होने पर सचिन पायलट ने कहा- पार्टी के भीतर मुद्दों को सुलझाया जा सकता था

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से अलग होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर मुद्दों का हल किया जा सकता था.

नई दिल्ली: करीब दो दशक तक कांग्रेस के 'हाथ' मजबूत करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं. आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेताओं की तरफ से उनपर चौतरफा हमले होने लगे. इस बीच राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सिंधिया के पार्टी से अलग होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

सचिन पायलट ने ट्वीट किया, ''ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से अलग हो रहे हैं. मुझे लगता है कि पार्टी के भीतर चीजों को सुलझाया जा सकता था.''

बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नए नेतृत्व को मान्यता नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘अभी जो कांग्रेस पार्टी है, वह पार्टी नहीं है जो पहले थी.’’ उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की वजह में कांग्रेस पार्टी में वास्तविकता से इंकार और नई सोच, विचारधारा और नए नेतृत्व को मान्यता नहीं मिलना बताया.

सिंधिया मेरे घर कभी भी आ सकते थे- राहुल गांधी

उधर राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलने का समय नहीं देने संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सिंधिया उनके घर कभी भी आ सकते थे. दरअसल, गांधी से सवाल किया गया था कि क्या सिंधिया को सोनिया गांधी या आपसे (राहुल) मिलने का समय नहीं दिया जा रहा था? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सिंधिया इकलौते शख्स हैं जो उनके घर कभी भी आ सकते थे.

शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकन सिंधिया

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी ने बुधवार को मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया. मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया, ‘‘सिंधिया जी शुक्रवार दोपहर को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन भरेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget