एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत के 'गद्दार' वाले बयान पर सचिन पायलट की तीखी प्रतिक्रिया, पूछा- इतने अनसेफ क्यों हैं?

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है. हाईकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है. उसने पार्टी को धोखा दिया, उसने गद्दारी की है.

Sachin Pilot On Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आए हैं. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने गुरुवार (24 नवंबर) को दिन में सचिन पायलट (Sachin Pilot) की आलोचना करते हुए उन्हें गद्दार करार दिया था. अब सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को इस तरह का बचकाना बयान न देने की सलाह दी है. 

सचिन पायलट ने कहा कि, "ये सारे आरोप निराधार हैं. गहलोत साहब ने पहले भी मुझे नाकारा कहा, गद्दार कहा है. अशोक गहलोत अनुभवी नेता हैं. उन्हें सलाह कौन देता है? वे इस तरह का बचकाना बयान न दें." पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, "अशोक गहलोत के रहते पार्टी दो बार चुनाव हारी है. उन्हें इतना असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए और साथ मिलकर काम करना चाहिए." 

गहलोत-पायलट मतभेद पर कांग्रेस ने जारी किया बयान

गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के बीच से सचिन पायलट की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की तस्वीर आई थी. सचिन पायलट के खिलाफ अशोक गहलोत की बयानबाजी पर कांग्रेस की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी आई है. कांग्रेस ने परोक्ष रूप से गहलोत को नसीहत दी और साफ किया राजस्थान पर फैसला लंबित है. 

भारत जोड़ो यात्रा पर ध्यान देने को कहा

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि अशोक गहलोत एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं. उन्होंने अपने छोटे सहयोगी सचिन पायलट के साथ जो भी मतभेद व्यक्त किए हैं, उन्हें इस तरह से सुलझाया जाएगा जिससे कांग्रेस पार्टी मजबूत हो. फिलहाल सभी कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी को उत्तर भारत में और दमदार बनाने की है. 

क्या कहा था अशोक गहलोत ने?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने 2020 में राजस्थान में उभरे सियासी संकट का जिक्र करते हुए कहा था कि एक गद्दार सीएम नहीं बन सकता है. पार्टी हाईकमान सचिन पायलट (Sachin Pilot) को मुख्यमंत्री नहीं बना सकती. उसने पार्टी को धोखा दिया और गद्दारी की. सीएम ने पायलट पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बीजेपी नेता अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की थी और बीजेपी ने बगावत करने के लिए पैसा दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को बताया 'गद्दार', मुख्यमंत्री पद को लेकर साफ किया अपना रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget