एक्सप्लोरर

राजस्थान के CM से मिले पायलट खेमे के भंवर लाल शर्मा, कहा- पार्टी एक परिवार और गहलोत उसके मुखिया

भंवर लाल शर्मा ने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कहा कि कोई कैंप नहीं था, न ही कोई कैद में था. भंवर लाल को कोई कैद नहीं कर सकता.

नई दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस का सियासी संकट अब खत्म होता नज़र आ रहा है. इधर बागी तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट ने आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात की, तो उधर राजस्थान में पायलट खेमे के वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा सीएम अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे. सीएम से मुलाकात के बाद शर्मा ने कहा कि गहलोत पार्टी के मुखिया हैं और अब उनके अंदर किसी तरह की कोई नाराज़गी नहीं है.

भंवर लाल शर्मा ने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कहा, "कोई कैंप नहीं था, न ही कोई कैद में था. भंवर लाल को कोई कैद नहीं कर सकता. मैं वहां अपनी मर्ज़ी से गया था, मैं यहां भी अपनी मर्ज़ी से आया हूं."

मुलाकात को लेकर भंवर लाल शर्मा ने कहा, "मैं उनसे मिला. पार्टी एक परिवार की तरह है और अशोक गहलोत उसके मुखिया हैं. अगर परिवार में कोई नाराज़ होता है तो वो खाना, खाना बंद कर देता है. इसलिए मैंने एक महीने के लिए अपनी नाखुशी ज़ाहिर की. अब किसी तरह की कोई नाराज़गी नहीं है. पार्टी लोगों से किए सभी वादे पूरे करेगी.

राजस्थान सियासी संकट खत्म करने में जुटी कांग्रेस कांग्रेस आलाकमान राजस्थान संकट को दूर करने के लिए खुद जुट गया है. आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएम अशोक गहलोत से बात की. इसके अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सचिन पायलट से मुलाकात हुई. मुलाकात में राहुल ने पायलट से कहा कि राजस्थान में किसी भी कीमत पर सरकार गिरनी नहीं चाहिए. इसके अलावा उन्होंने पायलट को भरोसा दिलाया को उनकी मांगों और शिकायतों का समाधान निकाला जाएगा.

एआईसीसी के जनरल सेकरेट्री केसी वेनुगोपाल ने बताया कि सचिन पायलट की इस मुलाकात के बाद सोनिया गांधी ने फैसला किया है कि सचिन पायलट और असंतुष्ट विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए एआईसीसी तीन सदस्यीय एक कमेटी का गठन करेगी और उचित रास्ता निकालेगी.

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने कोरोना वॉरियर्स की अनदेखी का लगाया आरोप, कहा- मोदी सरकार ने हमेशा की तरह विश्वासघात किया  

पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल ने J&K पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, लगाई जा रही हैं ये अटकलें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget