एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने कोरोना वॉरियर्स की अनदेखी का लगाया आरोप, कहा- मोदी सरकार ने हमेशा की तरह विश्वासघात किया

भारतीय चिकित्सा संगठन (IMA) ने शनिवार जानकारी दी थी कि देश में अभी तक कुल 196 डॉक्टरों की कोरोना के चलते मौत हुई है. संगठन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वो इस मुद्दे पर ध्यान दें.इसी खबर को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए अब राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है.

 

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर एक खबर को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर कोरोना वॉरियर्स के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना वॉरीयर्स की सहायता करने से हाथ खींच कर हमेशा की तरह विश्वासघात किया.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "कोरोना वॉरीयर्स के लिए ताली-थाली बजाकर जनता ने मोदी जी पर विश्वास जताया. लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वॉरीयर्स की सहायता करने से हाथ खींच कर हमेशा की तरह विश्वासघात किया. सरकार को कोरोना वॉरीयर्स को सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएँ देनी ही होंगी."

राहुल गांधी ने कोरोना वॉरियर्स की अनदेखी का लगाया आरोप, कहा- मोदी सरकार ने हमेशा की तरह विश्वासघात किया

दरअसल देश में कोरोना वायरस इस वक्त अपना कहर बरपा रहा है. आम जनता के साथ साथ कोरोना वॉरियर्स कहे जाने वाले डॉक्टर्स भी तेजी से इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं. भारतीय चिकित्सा संगठन (आईएमए) ने शनिवार जानकारी दी कि देश में अभी तक कुल 196 डॉक्टरों की कोरोना के चलते मौत हुई है. संगठन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वो इस मुद्दे पर ध्यान दें. इसी खबर को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए अब राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है.

आईएमए ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में चिंता जताते हुए कहा, ‘‘आईएमए की तरफ से एकत्रित नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक हमारे देश ने 196 चिकित्सकों को खो दिया, जिनमें से 170 की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी और इसमें 40 फीसदी जनरल प्रैक्टिशनर्स थे.’’

डॉक्टरों के इस संगठन ने कहा कि बुखार और इससे जुड़े लक्षणों के लिए ज्यादा संख्या में लोग जनरल प्रैक्टिसनर्स से संपर्क करते हैं, इसलिए वे पहला संपर्क बिंदु होते हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में आईएमए ने आग्रह किया है कि चिकित्सकों और उनके परिवार के लिए पर्याप्त देखभाल सुनिश्चित की जाए और सभी सेक्टरों के चिकित्सकों को सरकार की तरफ से चिकित्सीय और जीवन बीमा दिया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget