एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: जानें प्रदूषण कम होने की वजह से बद्रीनाथ में ब्रह्मकमल फूल दिखने के दावे का सच

वायरल वीडियो में लॉकडाउन के इस दौर में प्रदूषण कम होने की वजह से बद्रीनाथ में ब्रह्मकमल निकलने का दावा किया जा रहा है. जानें इस दावे का सच क्या है?

नई दिल्ली: देश में जारी लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लॉकडाउन के इस दौर में प्रदूषण कम होने की वजह से बद्रीनाथ में ब्रह्मकमल निकलने का दावा किया जा रहा है. जानें इस दावे का सच क्या है?

क्या दावा किया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए एक मैसेज भी वायरल किया जा रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है, ‘’बद्रीनाथ में ये घटना सदियों बाद हुई है. कभी न दिखाई देने वाला देवपुष्प "ब्रह्मकमल" जिसके दर्शन मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है. लॉकडाउन में प्रदूषण कम होने के चलते प्रकृति के करवट लेते ही देवभूमि उत्तराखंड की वादियों में वही "ब्रह्मकमल" अनगिनत संख्या में खिला है. दर्शन कीजिए.’’

वीडियो की पड़ताल के बाद सामने आया सच

ABP न्यूज की टीम ने वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की.  एबीपी न्यूज़ ने मोहन हाई एल्टीट्यूड प्लांट साइकॉलजी रिसर्च सेंटर के निदेशक एआर नौटियाल से वीडियो में किए गए दावे पर बात की. इस संस्थान में पर्वतीय वनस्पति पर शोध होता है. एआर नौटियाल ने कहा, ‘’ब्रह्म कमल के ये जो फूल दिखाई दे रहे हैं, इसका निकलने का टाइम अगस्त सितंबर होता है. इसका प्राकृतिक आवास भी इस समय बर्फ से ढका हुआ है. ये करीब 13-14 हजार की फीट पर होता है. ये वीडियो शायद किसी दूसरे सीजन का है. या वीडियो पुराना होगा. अगस्त सितंबर में ही ये फूल खिलते हैं.’’

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

वहीं, वीडियो को लेकर करीब 20 साल से ट्रैकिंग के क्षेत्र में मांउटेन गाइड के रुप में कार्य कर रहे नंदन सिंह मारतूलिया ने बताया, ‘’जो आपने वीडियो देखा ये वीडियो कम से कम पांच साल पुराना है. ये जो ब्रह्म कमल आप देख रहे हैं सही बात है. ये होते हैं यहां पर. जो कहलुवा विनायक और रूपकुंड के बीच में जो 4-7 किलोमीटर का रास्ता है. इस बीच ये आपको अगस्त महीने में वहां पर उसे मिलेंगे. जो वीडियो में आप ग्रुप देख रहे हैं ये बेंगलुरू का ग्रुप है. इनके साथ जो गाइड भीम सिंह है उन्हें मैं जानता हूं. कई बार इन्होंने हमारे साथ भी काम किया हुआ है.’’

हेप्रिक शोध संस्थान के डायरेक्टर एआर नौटियाल और माउंटेन गाइड नंदन सिंह मारतूलिया से बात करने के बाद हमारी पड़ताल में लॉकडाउन के दौरान प्रदूषण कम होने पर बद्रीनाथ में ब्रह्मकमल निकलने का दावा झूठा साबित हुआ है.

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

सच्चाई का सेंसेक्स: जानें प्रदूषण कम होने की वजह से बद्रीनाथ में ब्रह्मकमल फूल दिखने के दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार
दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget