एक्सप्लोरर

मुंबई: हीरा कारोबारी की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, 'गोपी बहू' से भी पूछताछ

पुलिस का कहना है कि देवोलीना महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश मेहता के पीए सचिन पवार की दोस्त हैं. बताया जा रहा है कि सचिन मृतक का करीबी परिचित था.

मुंबई: हीरा कारोबारी राजेश्वर उड़ानी की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र के एक मंत्री और एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के नाम सचिन पवार और दिनेश पवार हैं. दिनेश पर पहले ही बलात्कार का मामला दर्ज है और वो निलंबित है. पुलिस का कहना है कि पैसों के लेनदेन और एक महिला मित्र पर बुरी नज़र से उपजी नाराज़गी की वजह से हत्या हुई. इस मामले में पुलिस ने टीवी अभिनेत्री देवोलीना से भी पूछताछ की है. देवोलीना स्टार के प्लस के चर्चित शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभा चुकी हैं. पुलिस का कहना है कि देवोलीना महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश मेहता के पीए सचिन पवार की दोस्त हैं. बताया जा रहा है कि सचिन मृतक का करीबी परिचित था. पुलिस पूछताछ के बाद देवोलीना ने ट्वीट किया, "हैलो फैंस, आपके प्यार और केयर के लिए धन्यवाद. मैं सुरक्षित हूं और घर पर हूं, चिंता की कोई बात नहीं है. यह सिर्फ एक पूछताछ थी जिस शख्स को मैं जानती थी उनकी हत्या को लेकर. आधिकारिक बयान दर्ज करवा दिया है. सब ठीक है.'' मामले में सचिन का नाम आने के बाद मंत्री प्रकाश मेहता ने बयान जारी कहा कि सचिन पवार और मेरा कोई भी संपर्क नहीं है. साल 2004 से लेकर 2009 तक वह मेरे पास सहायक के रूप में काम करता था. लेकिन इसके बाद मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में उसके निर्दलीय चुनाव लड़ने से पार्टी ने उस पर कारवाई करते हुए उसे पार्टी से निकाल बाहर किया था. तब से लेकर अब तक मेरे इस व्यक्ति के बीच में कोई भी संपर्क नहीं रहा है.

गौरतलब है कि 57 साल के हीरा व्यापारी राजेश्वर 28 नवंबर से लापता था. शुक्रवार को राजेश्वर का शव रायगड़ जिले के पनवेल में मिला था. आखिरी बार उनका मोबाइल नवी मुंबई के राबाले में होने का पता चला और उसके बाद सिग्नल गायब हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget