एक्सप्लोरर

'सामना' के लेख में अनिल देशमुख को बताया गया 'एक्सीडेंटल गृहमंत्री', अजित पवार ने नाराजगी जताते हुए कह दी ये बात

'सामना' के लेख में संजय राउत सवाल उठाए कि सचिन वाजे वसूली कर रहा था और गृहमंत्री को जानकारी कैसे नहीं थी. इस पर एनसीपी के सीनियर नेता और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी.

मुंबई: महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने तल्ख टिप्पणी की है. सामना में शिवसेना सांसद संजय राउत के लेख पर पवार ने कहा है कि महाविकास अघाड़ी सरकार के प्रमुख नेताओं को इस तरह के बयान देकर सरकार को मुश्किल में लाने का काम नहीं करना चाहिए.

इससे पहले रविवार को 'सामना' में संजय राउत ने लेख के जरिए सवाल उठाया था कि एक एपीआई के इतने अधिकार कैसे दिए गए? आखिर वाजे किसका दुलारा था? अनिल देशमुख पर सीधा हमला करते हए 'सामना' में लिखा गया कि गृह मंत्री का पद देशमुख को 'दुर्घटनावश' मिला. एनसीपी के बड़े नेताओं के इनकार के बाद पवार ने देशमुख को ये पद दिया. अनिल देशमुख को 'एक्सीडेंटल गृहमंत्री' बताया गया.

वहीं एनसीपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा, "सामना के लेख में कहा गया है कि अनिल देशमुख 'एक्सीडेंटल' गृह मंत्री है. संपादक को लेख लिखने का अधिकार है. शरद पवार ने उन्हें सोच समझकर ज़िम्मेदारी दी है. वे 'एक्सीडेंटल' गृह मंत्री नहीं है. अगर गृह मंत्री में कुछ कमियां हैं तो वे उसे दूर करने का काम करेंगे."

इस बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि उनके ऊपर जो आरोप मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्रर परमबीर सिंह ने लगाए थे उसकी जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ट जज की निगरानी में होगी. उन्होंने कहा, "जो आरोप मुझ पर पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लगाए थे, मैंने उसकी जांच कराने की मांग की थी. मुख्यमंत्री और राज्य शासन ने मुझ पर लगे आरोपों की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज के द्वारा करने का निर्णय लिया है. जो भी सच है वह सामने आएगा."

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाया था. परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी थी.

अमित शाह का दावा- बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटें जीतेंगे, ममता बनर्जी का पलटवार- रसगुल्ला मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget