एक्सप्लोरर

अमित शाह का दावा- बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटें जीतेंगे, ममता बनर्जी का पलटवार- रसगुल्ला मिलेगा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित के बयान पर कहा कि 26 ही क्यों बोला, पूरा 30 बोल देते. यहां रसगुल्ला मिलेगा. अमित शाह ने पहले चरण की 30 में से 26 सीटों पर जीत का दावा किया.

चंडीपुर: पश्चिम बंगाल की चंडीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर निशाना साधा. रविवार को अमित शाह ने दावा किया कि बंगाल के पहले चरण की 30 सीटों में से बीजेपी 26 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. इस पर ममता बनर्जी ने कहा कि 26 क्यों कहा, पूरा तीस ही बोल देते...रसगुल्ला मिलेगा.

अमित शाह ने क्या कुछ कहा?

अमित शाह ने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में मतदान शांतिपूर्ण और सकारात्मक हुआ है. एक व्यक्ति की भी मृत्यु नहीं हुई है. पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार 30 में से 26 से भी ज्यादा सीटें जीत रही है. हम असम में भी 47 सीटों में से 37 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दहशत थी कि हर बार की तरह गुंडे इस बार भी चुनाव को प्रभावित करेंगे. बंगाल में चुनाव आयोग को सफलतापूर्वक चुनाव कराने में सफलता मिली है. बंगाल के चुनाव में हिंसा आम बात हो गई थी. कई सालों के बाद यह पहला चुनाव है जब एक भी बम नहीं फटा है, एक भी गोली नहीं चली है.

केंद्रीय गृहमंत्री ने दावा किया, "मुझे विश्वास है कि बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी. असम में भी हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे. प्रधानमंत्री ने अपने बांग्लादेश दौरे पर कोई प्रचार की बात नहीं कही. पीएम का दौरा दो देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए है. वहां पर उन्होंने न चुनाव की बात कही, न ममता बनर्जी के लिए कुछ कहा है."

पहले चरण में 84.13 फीसदी वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों पर 84.13 फीसदी वोटिंग हुई. यह जानकारी निर्वाचन आयोग की अपडेट रिपोर्ट में दी गई है. आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ज्यादातर स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा और हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं. शनिवार को जिन 30 सीटों पर मतदान हुआ उनमें से नौ पुरुलिया; बांकुड़ा और झाड़ग्राम की चार-चार, पश्चिम मेदिनीपुर की छह और पूर्व मेदिनीपुर की सात सीटें शामिल हैं.

मुंबई वसूली मामला: हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में होगी अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget