एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: विदेश मंत्री जयशंकर आज मॉस्को के लिए होंगे रवाना, रूस-यूक्रेन में सुलह कराने पर टिकी दुनिया की निगाहें

Ukraine Crisis: पूरी दुनिया भारत के विदेश मंत्री की मॉस्को यात्रा को एक उम्मीद के साथ देख रही है. पूरी दुनिया को उम्मीद है कि भारत इस मामले में जल्द ही विश्व को कोई अच्छी खबर सुना सकता है.

S Jaishankar Moscow Visit: पिछले आठ महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को खत्म कराने में भारत (India) एक अहम भूमिका निभा सकता है. इसी उम्मीद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) सोमवार (7 नवंबर) को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रूस (Russia) जाएंगे. जहां वह रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) और उप प्रधानमंत्री एवं व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ बातचीत करेंगे.

जयशंकर के मॉस्को दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. विदेश मंत्री के दौरे के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत में द्विपक्षीय मुद्दों को उठाने और विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है.  जयशंकर की यात्रा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की भारतीयों की तारीफ करने के बाद हुई है.

पुतिन ने 4 नवंबर को रूस के एकता दिवस के अवसर पर भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत में अपार संभावनाएं हैं, इसमें कोई शक नहीं है कि यह विकास के मामले में उत्कृष्ट रिजल्ट हासिल करेगा. रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा, "भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है और लगभग डेढ़ अरब लोगों में अब यह क्षमता है."

भारत इसलिए टिकी सबकी नजरें

दरअसल, इसके पीछे कई वजह शामिल हैं. भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान दुनिया पर मंडरा रहे परमाणु हमले के खतरे को टालने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा अनाज सौदे को लेकर भारत की भूमिका से कोई इनकार नहीं कर सकता. पूरी दुनिया में अनाज संकट पैदा होने पर भारत ने ही रूस को इस करार में शामिल होने के लिए राजी किया था. यही वजह है कि इस समय पूरी दुनिया भारत के विदेश मंत्री की मॉस्को यात्रा को एक उम्मीद के साथ देख रही है. पूरी दुनिया को उम्मीद है कि भारत इस मामले में जल्द ही विश्व को कोई अच्छी खबर सुना सकता है.

फरवरी में रूस-यूक्रेन के बीच शुरु हुए युद्ध के कारण पश्चिमी देशों को तेल आयात को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा यूक्रेन में आठ महीने से ज्यादा समय जारी युद्ध का वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है और इससे कच्चे तेल की कीमतों में अचानक से वृद्धि हुई है. अब विदेश मंत्री के एस जयशंकर के मॉस्को दौरे पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. 

फ्रांस ने पीएम मोदी से किया था अनुरोध

रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सुलह के काफी प्रयास किए थे. मैक्रों ने उस समय युद्ध की शुरुआत से एक हफ्ते पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को में मुलाकात भी की थी. इसी दौरान मैक्रों ने पश्चिमी देशों के सामने प्रस्ताव रखा था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शांति वार्ता का नेतृत्च और मेजबानी का अनुरोध किया जाए, लेकिन उस समय उनकी इस कोशिश को सफलता नहीं मिली थी. 

इसे भी पढ़ेंः-

Gujarat Election: 'सरकार आने पर मोरबी में बनाएंगे नया पुल'- केजरीवाल बोले- हादसे के जिम्मेदार लोगों को हो रही बचाने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget