एक्सप्लोरर

अमेरिकी राजदूत ने किया PoK का दौरा, भारत में एंबेसडर एरिक गार्सेटी ने दी सफाई, जानें क्या कुछ कहा?

US Envoy Eric Garcetti: 20वीं इंडो-यूएस इकोनॉमिक समिट के दौरान अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे का हल भारत और पाकिस्तान को करना चाहिए.

US Envoy Eric Garcetti: अमेरिकी राजदूत के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की यात्रा करने पर विवाद गहराता जा रहा है. इस बीच भारत के अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार (26 सितंबर) को मामले पर कहा कि अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल जी20 बैठकों के लिए जम्मू-कश्मीर भी गया था. 

पाकिस्तान के अमेरिका के राजदूत डोनाल्ड ब्लोम हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छह दिवसीय यात्रा पर गए थे. इसे लेकर ही एरिक गार्सेटी से सवाल पूछे गए. उन्होंने इसके जवाब में कहा कि पाकिस्तान के अमेरिकी राजदूत पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता, लेकिन अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल जी20 बैठकों के लिए जम्मू-कश्मीर भी गया था.

कश्मीर मुद्दे के हल पर गार्सेटी ने कही ये बात?
20वीं इंडो-यूएस इकोनॉमिक समिट के दौरान अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे का हल भारत और पाकिस्तान को करना चाहिए, इसमें किसी तीसरे पक्ष का दखल नहीं होना चाहिए. उन्होंने कश्मीर समस्या के हल के लिए अमेरिका के भी बाहर रहने की बात कही.

उन्होंने कहा कि हम इस पर काम करेंगे, लेकिन कश्मीर समस्या का हल भारत और पाकिस्तान को ही खोजना होगा, जिसमें किसी तीसरे पक्ष का हस्तेक्षेप न हो. यहां तक कि अमेरिका का भी नहीं. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने गिलगित-बाल्टिस्तान का दौरा किया था और स्थानीय लोगों से मुलाकात की थी. 

कनाडा पर सवाल को टाल गए अमेरिकी राजदूत
अमेरिकी राजदूत गार्सेटी से जब कनाडा की संसद में नाजी युद्ध के नेता को सम्मान दिए को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरा सोचना है कि सभी को अपनी गलती का अहसास है. उन्होंने खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा को अमेरिकी खुफिया एजेंसी की मदद पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.   

उन्होंने कहा कि किसी अन्य देश के बारे में बोलना मेरे लिए सही नहीं है. हम खुफिया या अपराधिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर नहीं बोल सकते. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में आमंत्रित किया है, लेकिन अभी ये यात्रा तय नहीं है. 

ये भी पढ़ें:

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के खिलाफ चार्जशीट में कई खुलासे, 'ईमेल में ISI लिंक, डेविड हेडली को दिलाया वीजा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार समेत इन राज्यों को दिया बड़ा तोहफा
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार समेत इन राज्यों को दिया बड़ा तोहफा
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget