एक्सप्लोरर

India Canada Row: विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले, 'US को अपनी चिंता के बारे में बताया, हमारे राजनयिक असुरक्षित हैं'

S Jaishankar On India Canada: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम में कनाडा को लेकर सवालों के जवाब दिए हैं.

S Jaishankar On India Canada Row: भारत और कनाडा विवाद पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दो टूक कहा है कि कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जो आरोप लगाए हैं वो निराधार हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर चर्चा की. इस दौरान हमने अपनी चिंता से अवगत करा दिया. जयशंकर ने गुरुवार (28 सितंबर) को एंटनी ब्लिंकन और जेक सुलिवन से मुलाकात की थी.

विदेश मंत्री ने कहा, ''...आज मैं वास्तव में ऐसी स्थिति में हूं जहां मेरे राजनयिक कनाडा में दूतावास या वाणिज्य दूतावास जाने में असुरक्षित हैं. उन्हें सार्वजनिक रूप से डराया-धमकाया जाता है और इसने वास्तव में मुझे कनाडा में वीजा संचालन को भी अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए मजबूर किया है...''

विदेश मंत्री जयशंकर बोले, 'वह जो आरोप लगा रहे थे...'

वाशिंगटन डीसी में हडसन इंस्टीट्यूट में बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-कनाडा विवाद पर कहा, ''कनाडाई प्रधानमंत्री ने पहले निजी तौर पर और फिर सार्वजनिक रूप से कुछ आरोप लगाए और हमने उनको दोनों तरीकों निजी और सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी. वह जो आरोप लगा रहे थे वो हमारी नीति के अनुरूप नहीं थे. अगर उनके, उनकी सरकार के पास कुछ प्रासंगिक और विशेष था जिसे वे चाहते थे कि हम देखें तो हम उस पर विचार करने के लिए तैयार थे. अब इस समय वो बातचीत यहीं है...''

'आतंकवादियों पर कनाडा का बहुत उदार रवैया'

जयशंकर ने कहा, ''कनाडा के साथ यह कई वर्षों से बड़ा विवाद का मुद्दा रहा है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह बहुत प्रचलन में वापस आ गया है. इसकी वजह से हमें लगता है कि कनाडा का आतंकवादियों, चरमपंथी लोगों के प्रति एक बहुत ही उदार रवैया हैं जो खुले तौर पर हिंसा की वकालत करते हैं और कनाडा की राजनीति की मजबूरियों की वजह से उन्हें वहां ऑपरेटिंग स्पेस दिया गया है.''

क्या है भारत-कनाडा विवाद?

पिछले दिनों कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था. निज्जर की हत्या जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर कर दी गई थी.

ट्रूडो ने बगैर सबूत पेश किए भारत पर आरोप लगाया था, जिस पर भारत ने करारा जवाब देते हुए उनके आरोपों को बेतुका करार दिया था. कनाडा और भारत ने एक-दूसरे के राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया था. तब से दोनों देशों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में अमेरिका ने कनाडा को बिना जांच किए रिपोर्ट क्यों दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget