एक्सप्लोरर

S Jaishankar: चेक गणराज्य के विदेश मंत्री से एस जयशंकर ने की मुलाकात, भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर

S Jaishankar Meet Czech FM: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर चेक गणराज्य के विदेश मंत्री ज़ैन लिपावस्की से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की है.

S Jaishankar With Czech FM: भारत (India) लगातार अपने पड़ोसी देशों के साथ आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के साथ ही कई यूरोपीय देशों से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाते नजर आ रहा है. इसी क्रम में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) 2 से 6 जून तक स्लोवाकिया (Slovakia) और चेक गणराज्य (Czech Republic) की यात्रा पर गए हुए हैं. दोनों देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के दौरान रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेक गणराज्य के विदेश मंत्री ज़ैन लिपावस्की(Jan Lipavsky) से मुलाकात की है.

भारतीय विदेश मंत्री ने चेक गणराज्य के अपने समकक्ष से की गई चर्चा में यूरोपीय संघ में भारतीय साझेदारी को बढ़ाने से लेकर द्विपक्षीय संबंधों पर भी जोर दिया. दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग में निरंतर प्रगति पर आगे बढ़ने पर बातचीत की है. इसके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्विटर पर चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जन लिपावस्की से मुलाकात को काफी सकारात्मक बताया है.

द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री ने अपने किए गए ट्वीट में लिखा कि 'चेक गणराज्य ने यूरोपीय संघ की अध्यक्षता संभाली है, ऐसे में भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई.' इसके अलावा एक अन्य किए गए ट्वीट में विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने चर्चा के दौरान व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी समेत द्विपक्षीय सहयोग में लगातार विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया.

इसके साथ ही एस जयशंकर का कहना है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार स्तर को 2 बिलियन अमरीकी डॉलर के पार पहुंचाने पर भी चर्चा की है. उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान दोनों विदेश मंत्रियों ने रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ही इंडो-पैसिफिक के नतीजों पर भी चर्चा की गई.

यूरोपीय संसद के चेक सदस्यों से भी मुलाकात

चेक गणराज्य (Czech Republic) के विदेश मंत्री जन लिपावस्की (Jan Lipavsky) से मुलाकात करने के अलावा एस जयशंकर (S Jaishankar) ने यूरोपीय संसद (एमईपी) के चेक सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने यूरोपीय संघ और चेक गणराज्य के साथ भारत (India) के संबंधों, इंडो-पैसिफिक, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल सहयोग जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी है.

इसे भी पढ़ेंः
Uttarkashi Bus Accident: उत्तरकाशी में यात्रियों की बस खाई में गिरी, हादसे में अबतक 25 लोगों की मौत

Uttarkashi Bus Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget