एक्सप्लोरर

Uttarkashi Bus Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान

Uttarkashi Bus Accident Latest Updates: यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से अबतक 25 लोगों की मौत हो गई है. सूत्रों के अनुसार, अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

Uttarkashi Bus Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया. उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस सड़क दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है.’’ ज्ञात हो कि उत्तरकाशी जिले के डामटा में एक बस गहरी खाई में गिर गयी. इसमें सवार 25 यात्रियों की मौत हो गई है. दुर्घटना के वक्त बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे और वे यमुनोत्री के दर्शन के लिए जा रहे थे.

पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी.’’  जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग सवार थे. चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं. सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है वहां पर ये हादसा हुआ है.

सीएम धामी ने ट्वीट कर जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, 'उत्तरकाशी के पुरौला में डामटा के पास एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुर्भाग्यपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ है. सूचना के प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य हेतु निर्देशित किया गया है. इसी के साथ संबंधित अधिकारियों को इस दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.'

ये भी पढ़ें- 

Firozabad Crime News: भागने की कोशिश कर रहा रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, फिरोजाबाद पुलिस ने ऐसे लिया एक्शन

Hapur Factory Blast: खिलौना बंदूक बनाने में बारूद का हुआ था इस्तेमाल, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget