एक्सप्लोरर

S Jaishankar Iran Visit: ‘जहाजों पर हमले गंभीर चिंता का विषय’, ईरान दौरे पर गए एस. जयशंकर ने कही ये बात

S Jaishankar Iran Visit: भारत के विदेश मंत्री इन दिनों ईरान के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की.

S Jaishankar Meets Iran MEA: ईरान के दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के आसपास जहाजों पर हमलों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया. उन्होंने सोमवार (15 जनवरी) को कहा कि इस तरह के खतरों से भारत की ऊर्जा और आर्थिक हितों पर सीधा असर पड़ता है. विदेश मंत्री ने ये भी रेखांकित किया कि ये भयावह स्थिति किसी भी पक्ष के हित में नहीं है.

उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन के साथ व्यापक बातचीत के बाद एक संयुक्त बयान में कहा, हाल ही में हिंद महासागर के महत्वपूर्ण हिस्से में समुद्री वाणिज्यिक यातायात की सुरक्षा के लिए खतरों में भी इजाफा हुआ है. एस जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि ये महत्वपूर्ण है कि इस मुद्दे का तेजी से समाधान किया जाए.

यह साफतौर पर इजरायल-हमास टकराव के बीच ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने का संदर्भ था. भारत लाल सागर में उभरती स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है.

‘भारत और ईरान दोनों चिंतित’

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और ईरान दोनों पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं के बारे में चिंतित हैं और क्षेत्र में हिंसा और शत्रुता को और बढ़ने से रोकने के महत्व पर जोर देते हैं. उन्होंने कहा कि गाजा में बेहद चिंताजनक स्थिति स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय है. नागरिक जीवन को नुकसान, खासकर महिलाओं और बच्चों का नुकसान, हमारी प्राथमिकता थी.

उन्होंने कहा कि भारत ने खुद गाजा में राहत सामग्री पहुंचाई है और यूएनआरडब्ल्यूए को योगदान दिया है. फिलिस्तीन के मुद्दे पर, जयशंकर ने दो-राज्य समाधान के लिए भारत के लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया. उन्होंने कहा, मैंने सभी पक्षों को उकसाने वाली और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचने और बातचीत और कूटनीति की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: Iran-China Relations: ईरान पर चीन के असर को कम करने के लिए तेहरान के दौरे पर एस जयशंकर!, यहां समझिए भारत के लिए क्यों महत्वपू्र्ण है ये द्विपक्षीय बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget