एक्सप्लोरर

एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ और चीन के साथ Covid-19 पर सहयोग को लेकर चर्चा की

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 500 के पार चली गई है, जबकि मंगलवार को इससे एक और व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आयी, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई.चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि चीन को विश्वास है कि भारत कोविड-19 के खिलाफ जंग जीत लेगा.

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी और यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति पर उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल फोंटेलिस के साथ कोरोना वायरस महामारी पर सहयोग के बारे में चर्चा की.

मंत्री ने भारत से यूरोपीय संघ के नागरिकों की वापसी में भारत के ‘पूर्ण समर्थन’ का फोंटेलिस को आश्वासन दिया.

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘चीन के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी के साथ कोविड-19 का मुकाबला करने में साथ काम करने पर चर्चा हुई. इस क्षेत्र में हमारे द्विपक्षीय प्रयासों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी. आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर विचारों का आदान-प्रदान हुआ. वैश्विक चुनौतियों से मुकाबले के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है.’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘आज यूरोपीय संघ एचआरवीपी जोसेफ बोरेल फोंटेलिस के साथ कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की. हमारी परस्पर चुनौतियों पर विचार किया. भारत से यूरोपीय संघ के नागरिकों की वापसी में हमारे पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.’’

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 500 के पार चली गई है, जबकि मंगलवार को इससे एक और व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आयी, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई.

चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि चीन को विश्वास है कि भारत कोविड-19 के खिलाफ जंग जीत लेगा.

भारत में चीन के राजदूत सुन विदोंग ने ट्वीट किया कि जयशंकर के साथ चर्चा के दौरान विदेश मंत्री यी ने भारत के प्रति एकजुटता और सहानुभूति प्रकट की.

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में किराना, फल, सब्जियां, दवा और जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी, ATM भी चालू रहेंगे 21 दिन और 21 साल का आपस में क्या है ‘कोरोना’ कनेक्शन, प्रधानमंत्री मोदी की आज की 10 बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget